एक्सप्लोरर

देश में मेडिकल पढ़ाई के नए रास्ते खुले, 11,682 नई MBBS सीटें और 43 नए मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2025-26 सत्र के लिए MBBS सीटों और PG मेडिकल सीटों को बढ़ाया है. साथ ही देशभर में नए मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • देश में 11,682 नई MBBS सीटें, 43 नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत.
  • 2025-26 सत्र हेतु 8,967 पोस्टग्रेजुएट सीटें भी मंजूर की गईं.
  • पिछले 10 वर्षों में मेडिकल कॉलेज, सीटें संख्या दोगुनी से अधिक.
  • 2014 में 387 कॉलेज, अब 818 कॉलेज, सीटें बढ़ीं.

देश में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है. केंद्र सरकार ने मेडिकल शिक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने साल 2025-26 के सत्र के लिए 11,682 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी है. इसके साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में 43 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की भी स्वीकृति दे दी गई है. इस फैसले से मेडिकल पढ़ाई के अवसर बढ़ेंगे और आने वाले समय में देश को ज्यादा प्रशिक्षित डॉक्टर मिल सकेंगे.

राज्यसभा में एक लिखित जवाब में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मेडिकल शिक्षा से जुड़े ताजा आंकड़े साझा किए. उन्होंने बताया कि सरकार लगातार मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ाने पर काम कर रही है ताकि देश में डॉक्टरों की संख्या बढ़ सके.

मंत्रालय की ओर से जो आंकड़े दिए गए हैं, वे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा तैयार किए गए हैं. इन आंकड़ों में देश के सरकारी मेडिकल कॉलेज, निजी मेडिकल कॉलेज, एम्स और राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में उपलब्ध सीटों की जानकारी शामिल है.

MBBS और PG सीटों में बढ़ोतरी

सरकार ने नए सत्र के लिए मेडिकल पढ़ाई की सीटों में बड़ा इजाफा किया है. 2025–26 के लिए 11,682 MBBS सीटों को मंजूरी दी गई है. 8,967 पोस्टग्रेजुएट (PG) मेडिकल सीटों को भी स्वीकृति मिली है.  ये सीटें देश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों, एम्स संस्थानों और अन्य राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में उपलब्ध होंगी. सरकार का कहना है कि इससे मेडिकल शिक्षा में दाखिले के ज्यादा अवसर बनेंगे और छात्रों को अपने ही देश में बेहतर पढ़ाई का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें -  दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में निकली 50 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कहां करना होगा अप्लाई?

43 नए मेडिकल कॉलेज होंगे शुरू

मेडिकल सीटों के साथ-साथ सरकार ने 43 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने का भी फैसला किया है. इन कॉलेजों के शुरू होने से न केवल मेडिकल पढ़ाई के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी. अक्सर देखा जाता है कि छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों में डॉक्टरों की कमी रहती है. नए मेडिकल कॉलेज खुलने से उन क्षेत्रों में अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर हो सकती हैं.

पिछले दस साल में बड़ा बदलाव

राज्यसभा में दिए गए आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि पिछले दस वर्षों में देश में मेडिकल शिक्षा का ढांचा तेजी से बढ़ा है. अगर साल 2014 की स्थिति से तुलना करें तो आज मेडिकल कॉलेज और सीटों की संख्या लगभग दोगुनी से भी ज्यादा हो चुकी है.

अगर साल 2014 की स्थिति देखें तो उस समय देश में कुल 387 मेडिकल कॉलेज थे. उस दौरान MBBS की 51,348 सीटें और पोस्टग्रेजुएट (PG) मेडिकल की 31,185 सीटें उपलब्ध थीं. वहीं अब मौजूदा समय में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार हुआ है. वर्तमान में देश में 818 मेडिकल कॉलेज हो चुके हैं, जबकि MBBS सीटों की संख्या बढ़कर 1,28,976 हो गई है और PG मेडिकल सीटें भी बढ़कर 85,020 तक पहुंच गई हैं.

यह भी पढ़ें - AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBBS करने में कितना खर्च आता है? पूरा गणित समझिए
MBBS करने में कितना खर्च आता है? पूरा गणित समझिए
कब आएगी UGC NET जून 2026 की आंसर-की? लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
कब आएगी UGC NET जून 2026 की आंसर-की? लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
NEET PG 2026 में रिकॉर्ड 2.73 लाख रजिस्ट्रेशन, अफवाहों से सावधान रहने की सलाह
NEET PG 2026 में रिकॉर्ड 2.73 लाख रजिस्ट्रेशन, अफवाहों से सावधान रहने की सलाह
CLAT 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म
CLAT 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget