एक्सप्लोरर

विदेश से MBBS डिग्री पर NMC के जवाब से कंफ्यूजन, एडमिशन लेने से पहले जानें नियम

जॉर्जिया जैसे देश से MBBS की पढ़ाई करने को लेकर NMC के अलग-अलग बयानों के कारण कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई है. इस पर एनएमसी के जवाबों ने पूरी स्थिति को और उलझा कर रख दिया. 

विदेश से डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले छात्रों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल जॉर्जिया जैसे देश से एमबीबीएस की पढ़ाई करने को लेकर नेशनल मेडिकल कमीशन के अलग-अलग बयानों के कारण कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई है. एनएमसी के इस अस्पष्ट रूख और विरोध जवाबों का फायदा उठाकर कथित एजुकेशन कंसलटेंट और एजेंट छात्रों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे हजारों छात्रों का करियर और भविष्य खतरे में पड़ सकता है. 

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल भारत से बाहर किसी भी विदेशी मेडिकल संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री लेकर देश में प्रैक्टिस करने के लिए छात्रों को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन पास करना अनिवार्य होता है. इसी से जुड़े एक मामले में दो भावी डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री ग्रीवांस पोर्टल पर अलग-अलग समय पर बिल्कुल एक जैसे सवाल पूछे. उनका सवाल यह था कि क्या जॉर्जिया से 6 साल का एमबीबीएस कोर्स पूरा करने वाले छात्र भारत में एफएमजीई परीक्षा में बैठने के लिए योग्य माने जाएंगे. इस पर एनएमसी के जवाबों ने पूरी स्थिति को उलझा कर रख दिया. 

विदेश से MBBS पर NMC ने क्या दिया जवाब 

विदेश से एमबीबीएस को लेकर एनएमसी ने 24 सितंबर को अपने 2021 के नियमों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि विदेशी डिग्री तभी वैध मानी जाएगी, जब संबंधित देश जैसे जॉर्जिया कोर्स पूरा होने के तुरंत बाद छात्रों को स्वतंत्र रूप से इंडिपेंडेंस प्रैक्टिस करने का लाइसेंस प्रदान करता हो. वहीं 13 अक्टूबर को दूसरे उम्मीदवार ने एनएमसी से ठीक यही सवाल पूछा तो एनएमसी का रुख बदल चुका था. इस बार आयोग की तरफ से कहा गया कि स्वतंत्र लाइसेंसिंग प्रणाली से जुड़े इन प्रावधानों की जांच एक सक्षम अधिकारी और एक्सपर्ट समिति की ओर से कराई जा रही है. वहीं जब तीसरे छात्र ने यह जानना चाहा कि दोनों में से कौन सा जवाब सही है, तो एनएमसी ने केवल पुराने 2021 के नियमों को ही दोहरा दिया. इस संबंध में जब पीटीआई ने एनएमसी के सचिव राघव लैंगर से स्पष्टीकरण मांगा, तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. 

ये भी पढ़ें-NCERT Class 10 New Books 2027: CBSE छात्राें के लिए बड़ी खबर, 2027 सत्र से पहले आएगी NCERT की नई किताबें 

एजुकेशन कंसलटेंट छात्रों को कर रहे गुमराह 

दिल्ली हाई कोर्ट के मेडिकल मामलों की जानकारी रखने वाले वकील सचिन जैन का कहना है कि इसी अस्पष्टता का फायदा उठाकर भारी भरकम कमीशन लेने वाले एजुकेशन कंसलटेंट छात्रों को गुमराह कर रहे हैं. वे छात्रों को एनएमसी का दूसरा जवाब दिखाकर यह भरोसा दिला रहे हैं कि इंडिपेंडेंट लाइसेंस की शर्त जल्द ही हटा दी जाएगी या कोई दूसरा रास्ता निकल आएगा. कानून एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि इस तरह के झूठे वादे छात्रों का भविष्य बर्बाद कर सकते हैं, क्योंकि एनएमसी खुद कानून में बदलाव नहीं कर सकता. कानून संसद की ओर से बनाए जाते हैं और एनएमसी केवल सरकार को इसमें संशोधन की सिफारिश कर सकता है. 

जॉर्जिया की NCEQE के नियमों से भी कंफ्यूजन 

इस पूरे मामले में जॉर्जिया कि नेशनल सेंटर फॉर एजुकेशन क्वालिटी एन्हांसमेंट की ओर से जारी अक्सर पूछे जाने वाले सवालों ने कंफ्यूजन को और बढ़ा दिया. एक तरफ एनसीईक्यूई  का दावा है कि जॉर्जिया विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट के लिए एनएमसी की सभी आवश्यकताओं को पूरी तरह पूरा करता है. दूसरी तरफ उनके नियम यह कहते हैं कि एमडी प्रोग्राम के ग्रेजुएट बिना किसी अतिरिक्त परीक्षा के जूनियर डॉक्टर के रूप में नौकरी पाने के हकदार है, लेकिन वह स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस नहीं कर सकते. उन्हें किसी अधिकृत डॉक्टर के निर्देश और जिम्मेदारी के तहत ही काम करना होता है. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट के एक एडवोकेट का कहना है कि एनएमसी के नियम बहुत स्पष्ट है. छात्रों को उस देश में स्वतंत्र प्रैक्टिस का लाइसेंस मिलना अनिवार्य है, जहां से उन्होंने पढ़ाई की है. ऐसे में एनसीईक्यूई  के दावे भारतीय छात्रों को कंफ्यूज करने वाले हैं और जॉर्जिया मेडिकल कॉलेज को फायदा पहुंचाने वाले हैं. 

अब क्या उठ रही मांग?

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए कानून एक्सपर्ट्स और वकीलों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल मेडिकल कमीशन से मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द दोनों आदेश और विदेशी यूनिवर्सिटी की एक अधिकारिक और स्पष्ट लिस्ट जारी करें, जो एफएमजी की सभी पात्रता शर्तों पर पूरी तरह खरी उतरती है.

ये भी पढ़ें-आर्म्ड फोर्सज में डॉक्टर बनने का मौका, 120 पदों पर 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Cost Of Studying Abroad: किन देशों में सबसे महंगी है शिक्षा? BA के लिए भी लाखों होते हैं खर्च
किन देशों में सबसे महंगी है शिक्षा? BA के लिए भी लाखों होते हैं खर्च
Career Options After 12th: 12वीं के बाद किस कोर्स में मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, किसमें बनाएं करियर?
12वीं के बाद किस कोर्स में मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, किसमें बनाएं करियर?
BoB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में मिल रही नौकरी, 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हो रही ज्वाइनिंग
बैंक ऑफ बड़ौदा में मिल रही नौकरी, 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हो रही ज्वाइनिंग
UP में PET परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण संपन्न, 24 लाख युवाओं ने दी परीक्षा; दिखा योगी मॉडल
UP में PET परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण संपन्न, 24 लाख युवाओं ने दी परीक्षा; दिखा योगी मॉडल
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
Embed widget