एक्सप्लोरर

यहां के स्कूल, कॉलेजों में मास्क हुआ जरूरी, गेट पर होगी थर्मल स्कैनिंग, ऑफिशियल गाइडलाइंस भी जारी

Face Mask Mandatory: बढ़ते कोविड केसेस को देखते हुए यहां के स्कूल और कॉलेजों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही दूसरे नियमों का पालन करना भी जरूरी है. जानते हैं डिटेल.

New Covid Guidelines: दिल्ली एनसीआर में बढ़ते कोविड के मामलों को देखते हुए नोएडा में सख्ती शुरू हो गई है. यहां के स्कूल, कॉलेजों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. इस निर्देश में ये कहा गया है कि स्कूल/कॉलेज आने वाले हर व्यक्ति जिसमें टीचर्स और ग्राउंड स्टाफ भी शामिल हैं के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा. ये निर्देश गौतम बुद्ध नगर हेल्थ डिपार्टमेंट ने दिए हैं. नोएडा हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक ऑफिस, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, मॉल, सिनेमा हॉल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट हर जगह मास्क लगाना अनिवार्य है. इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी.

बढ़ते केसेस के कारण लिया गया फैसला

पूरे उत्तर प्रदेश और नोएडा में बढ़ते हुए कोविड केसेस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ये फैसला लिया है. फेस मास्क के साथ ही छात्रों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी. अगर कोई बीमार पाया जाता है तो उसे वापस भेज दिया जाएगा. इसके अलावा अगर किसी छात्र में कोल्ड और फ्लू के लक्षण दिखते हैं तो उसे स्कूल अटेंड नहीं करने दिया जाएगा. दूसरों की सुरक्षा के लिए ये फैसला लिया जाएगा.

इन बातों का भी रखना होगा ध्यान

मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा स्कूलों को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे दूर-दूर बैठें. उनकी सीटों के बीच में जरूरी गैप होना चाहिए. छात्रों के लिए सैनिटाइजर और साबुन की व्यवस्था हर समय होनी चाहिए. इसके अलावा स्कूलों को इस बात का भी ध्यान रखना है कि जो वैक्सीनेशन लेने लायक हैं उन्होंने वैक्सीन ली हो इस बात की पुष्टि करें. इसमें बूस्टर डोज़ भी शामिल है.

काफी समय बाद बढ़े हैं केस

मार्च 2023 के बाद कोविड केसेस में अचानक नोएडा में उछाल आया है. कल यानी 13 अप्रैल को यहां 114 नए कोविड केस रिपोर्ट किए गए. इसी बीच गाजियाबाद में 108 नये कोविड केसेस आए. हालांकि गाजियाबाद के स्कूलों के लिए अभी कोई नियम नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: होमवर्क से घबराते हैं तो यहां जानिए इससे मिलने वाले फायदे 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी
MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी
UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget