एक्सप्लोरर

Dance करना पसंद है तो इसे बनाएं करियर, यहां से कर सकते हैं कोर्स, ये चाहिए पात्रता

Career Option: डांसिंग में रुचि है तो इसे करियर ऑप्शन के तौर पर भी चुन सकते हैं. इसके लिए कहां से कोर्स कर सकते हैं और क्या योग्यता चाहिए होगी, जानिए डिटेल.

Career As A Dancer: करियर चुनने की बात आती है तो लोग अक्सर ये सलाह देते हैं कि उस फील्ड में करियर चुनें जो काम करना आपको पसंद है. इससे आप राइज भी करेंगे और कभी बोरियत भी नहीं होगी. ऐसा ही एक ऑप्शन है डांसर का. अगर आपको डांस करना पसंद है और इसके लिए जितनी मेहनत और डेडिकेशन की जरूरत है वह आप देने को तैयार हैं तो इस फील्ड में करियर बना सकते हैं. इसके लिए बकायदा कोर्स किया जा सकता है और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नौकरी या अपना खुद का काम कुछ भी किया जा सकता है.

क्या है एक्सपर्ट की राय

इस बारे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाकी सब एक तरफ है लेकिन इस तरह के किसी भी करियर को चुनने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी पैशन या जुनून है. किसी की देखा-देखी या केवल फेम पाने के लिए इस फील्ड में ना आएं. अगर आपको वाकई डांसिंग से ज्यादा अच्छा कुछ नहीं लगता और आप दिन-रात प्रैक्टिस करने के अलावा ऑड टाइम पर काम करने को तैयार हैं तो ये क्षेत्र चुनें.

क्या है पात्रता

इस क्षेत्र में रुचि होने के साथ ही कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से 10 + 2 पास होना जरूरी है. इसके बाद वे बीपीए इन डांस या बीए इन डांस जैसे कोर्स कर सकते हैं. कई डांस इंस्टीट्यूट्स तो केवल उन छात्रों को एडमिशन देते हैं जिनका डांस का अच्छा बैकग्राउंड होता है. जिन्होंने डांस इवेंट्स और एक्टिविटीज में भाग लिया होता है और जिनका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा होता है.

क्या-क्या सीख सकते हैं

आप भरतनाट्यम, कत्थककली, कुचीपुड़ी, ओडिसी, मनीपुरी, कत्थक ऑफ लखनऊ या जयपुर जैसे बहुत से डांस फॉर्म में से कुछ भी सीख सकते हैं. ये आपकी रुचि और क्षमता पर आधारित होता है.

क्या होती है कोर्स की अवधि

डांस में जो कोर्स होते हैं उनकी अवधि सर्टिफिकेट कोर्स होने पर 6 महीने से लेकर एक साल तक की हो सकती है. बैचलर या डिप्लोमा कोर्स तीन से चार साल तक के भी हो सकते हैं. पोस्टग्रेजुएट कोर्स कई बार दो साल तक के होते हैं.

डांसिंग के जुनून के अलावा कैंडिडेट का इस फील्ड में आने के लिए एक रचनात्मक दिमाग, बहुमुखी प्रतिभा, लय का ज्ञान, शिष्टता और समावेश कुछ बुनियादी कौशल हैं जिनकी जरूरत कैंडिडेट को डांस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए पड़ती है.

इस फील्ड में बना सकते हैं करियर

कोरियोग्राफी, टीचिंग अपना खुद का इंस्टीट्यूट खोलने, डांस फोटोग्राफर या वीडियोग्राफर, योगया या पाइलेट इंस्ट्रक्टर, कॉस्ट्यूम या क्लोदिंग डिजाइनर (डांस के लिए) जैसे बहुत से क्षेत्र हैं जिनमें कैंडिडेट करियर बना सकता है. शुरुआती सैलरी महीने के 15 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक हो सकती है. बाद में एनुअल सैलरी 7 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.  

यहां ले सकते हैं एडमिशन

इन कॉलेज या इंस्टीट्यूट्स में कैंडिडेट्स एडमिशन ले सकते हैं. सरस्वती म्यूजिक कॉलेज, दिल्ली, भातखंडे कॉलेज ऑफ हिंदुस्तानी म्यूजिक, लखनऊ, कर्नाटक संगीत नृत्य एकेडमी, बंगलुरु, वेस्ट बंगाल स्टेट म्यूजिक एकेडमी, कोलकाता, भारत नाट्य निकेतन, दिल्ली वगैरह.

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI में AI और डेटा एक्सपर्ट्स के लिए नौकरी का मौका, SCO के पदों पर आवेदन शुरू
SBI में AI और डेटा एक्सपर्ट्स के लिए नौकरी का मौका, SCO के पदों पर आवेदन शुरू
J&K में हड़ताल के बीच मेडिकल इंटर्न्स का स्टाइपेंड दोगुना हुआ, अब मिलेंगे 25 हजार
J&K में हड़ताल के बीच मेडिकल इंटर्न्स का स्टाइपेंड दोगुना हुआ, अब मिलेंगे 25 हजार
PM इंटर्नशिप में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, फिर भी नहीं हो पाई बढ़ोतरी
PM इंटर्नशिप में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, फिर भी नहीं हो पाई बढ़ोतरी
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget