एक्सप्लोरर

Maharashtra Exam 2021: महाराष्ट्र में 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स बिना परीक्षा के होंगें पास, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Maharashtra 9th & 11th Exam 2021: महाराष्ट्र के स्कूल एजुकेशन मिनिस्टर ने ऐलान किया कि वर्तमान, कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर कक्षा 9वीं और 11वीं कक्षा के सभी राज्य बोर्ड के स्टूडेंट्स को बिना किसी परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोमोट किया जाएगा.

Maharashtra 9th & 11th Exam 2021: महाराष्ट्र में कक्षा 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर आई है. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के कक्षा 9वीं और 11वीं के सभी स्टूडेंट्स की वार्षिक परीक्षा के बारे में बड़ा फैसला किया है. राज्य में इस बार कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की परीक्षा नहीं ली जायेगी. उन्हें बिना किसी परीक्षा के अगले कक्षा में प्रमोट किया जाएगा. इस संबंध में महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करके यह जानकारी शेयर की है.

महाराष्ट्र सरकार के शिक्षा मंत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि मौजूदा समय में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं के सभी राज्य बोर्ड के स्टूडेंट्स को बिना किसी परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा.

बतादें कि महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला राज्य में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए लिया है. वहीँ कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन मोड़ में आयोजित की जायेंगी. इसके टाइम टेबल में बदलाव किया जायेगा या नहीं, इसकी घोषणा मुख्यमंत्री की सलाह लेने के बाद की जायेगी.

कक्षा 1 से 8वीं तक  की परीक्षाएं पहले से हैं रद्द

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने इसके पहले ही कक्षा 1 से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाओं को रद्द कर चुका है. कुछ दिन पहले प्रदेश के स्कूल एजुकेशन मिनिस्टर वर्षा गायकवाड़ ने यह घोषणा की थी कि कक्षा 1 से कक्षा 8वीं तक के स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा. इसके बाद अब 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए भी यही निर्णय ले लिया गया है.

महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा 2021 की डेट शीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं की परीक्षा 29 अप्रैल 2021 से 20 मई 2021 तक होगी. जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 23 अप्रैल से शुरू होंगी, और ये परीक्षा 21 मई, 2021 तक चलेगी. महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (Maharashtra SCERT) ने मार्च महीने में महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा 2021 के लिए क्वेश्चन बैंक जारी किया था. ये विषयवार क्वेश्चन बैंक महाराष्ट्र एकेडमिक अथॉरिटी (MAA) की आधिकारिक वेबसाइट, maa.ac.in पर अपलोड हें. महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CMA फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट में दक्षिण भारत का दबदबा; ये रहे टॉपर
CMA फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट में दक्षिण भारत का दबदबा; ये रहे टॉपर
MNC Companies Cost Cutting : मुनाफे में होने के बाद भी क्यों Cost Cutting कर रहीं बड़ी MNC कंपनियां? ये है असली वजह
मुनाफे में होने के बाद भी क्यों Cost Cutting कर रहीं बड़ी MNC कंपनियां? ये है असली वजह
Affordable MBBS Colleges: नीट में कम नंबरों पर भी मिलेगा मेडिकल कॉलेज, ये हैं देश के सबसे कम फीस वाले MBBS संस्थान
नीट में कम नंबरों पर भी मिलेगा मेडिकल कॉलेज, ये हैं देश के सबसे कम फीस वाले MBBS संस्थान
UGC-NET Paper Leak: NEET के बाद UGC NET भी लीक! दावा- 2.5 लाख में बिका पेपर, 90 सवाल सेम टू सेम 
NEET के बाद UGC NET भी लीक! दावा- 2.5 लाख में बिका पेपर, 90 सवाल सेम टू सेम 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget