एक्सप्लोरर

एमपी के 8वीं पास लड़के का कमाल, बना दिया दृष्टिहीनों के लिए ‘स्मार्ट चश्मा’, खतरे को लेकर करेगा सावधान

Smart Glasses: एमपी के अमन ने दृष्टिहीनों का जीवन आसान बनाने के लिए एक चश्मा बनाया है. ये उन्हें किसी खतरे से पहले ही आगाह कर देगा. इस ‘स्मार्ट चश्मे’ की कीमत भी बहुत कम है.

Smart Glasses For Blind People: मन में कुछ करने की प्रबल इच्छा हो तो कोई भी कमी रास्ते की रुकावट नहीं बन सकती. कम से कम खरगौन के अमन को देखकर तो यही मालूम देता है. मध्य प्रदेश के अमन केवल 8वीं तक पढ़े हैं. पैसों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पायी. हालांकि इसे कभी अमन ने अपने रास्ते की रुकावट नहीं बनने दिया. उन्होंने दृष्टिहीन लोगों के लिए एक ऐसा चश्मा बनाया है जिससे उन्हें रास्ते के खतरों को भांपने में मदद मिलेगी.

कैसे मदद करेगा ये चश्मा

अमन ने बहुत प्रयास के बाद एक ऐसा स्मार्ट चश्मा बनाया है जो रास्ते में आने वाले खतरों को पहले ही भांप लेगा और उसे पहनने वाले को आगाह कर देगा. 'आज तक' की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इसमें सेंसर लगाया है. इस सेंसर का काम ये है कि जैसे ही सामने कोई रुकावट जैसे कोई गाड़ी या कोई और बाधा आती है तो ये आवाज निकालने लगता है. इससे इसे पहनने वाला इंसान सचेत हो जाता है और अपना रास्ता बदल लेता है. इससे उनके एक्सीडेंट के चांस कम हो जाएंगे.

कीमत भी है बेहद कम

इस स्मार्ट चश्में की कीमत भी बहुत कम है जिसे आसानी से खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत 500 रुपये है और इसमें बैटरी लगी है. इसी बैटरी की सहायता से ये काम करता है और इसकी बैटरी की लाइफ दस से पंद्रह घंटे है. इससे 13 फीट तक की दूरी कवर होती है. इसकी सहायता से इसे पहनने वाले व्यक्ति को आने वाले खतरे से समय से संभलने का मौका मिलता है.

पैसों की तंगी से नहीं पूरी हो पायी पढ़ाई

मध्य प्रदेश, खरगौन के एक छोटे से गांव बसवा में रहने वाले अमन कालरा केवल 8वीं तक पढ़े हैं. पैसों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई. हालांकि अमन रुके नहीं और बीस साल की उम्र में उन्होंने ये कारनाम कर दिखाया. इसके पहले वे रोबोट भी बना चुके हैं जिसके लिए उन्हें कलेक्टर से पुरस्कार मिला था. 

यह भी पढ़ें: इस बार सीयूईटी पीजी के लिए आए रिकॉर्ड 4.6 लाख आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA में नौकरी का मौका, यंग प्रोफेशनल्स समेत 21 से ज्यादा पदों पर भर्ती
NTA में नौकरी का मौका, यंग प्रोफेशनल्स समेत 21 से ज्यादा पदों पर भर्ती
दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस पर नया नियम, हर स्कूल में बनेगी फीस रेगुलेशन कमेटी
दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस पर नया नियम, हर स्कूल में बनेगी फीस रेगुलेशन कमेटी
नीट यूजी में 7 साल में 42% बढ़ें उम्मीदवार, 2026 में करीब 20 लाख ने दी परीक्षा
नीट यूजी में 7 साल में 42% बढ़ें उम्मीदवार, 2026 में करीब 20 लाख ने दी परीक्षा
डीयू के प्लेसमेंट ड्राइव में 500+ छात्र शामिल, 75 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा
डीयू के प्लेसमेंट ड्राइव में 500+ छात्र शामिल, 75 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget