एक्सप्लोरर

राइट टू एजुकेशन एक्ट में संसोधन को लोकसभा की मंजूरी, 8वीं क्लास तक फेल किए जाने नीति में बदलाव की है बात

2009 के विधेयक में पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को फेल होने पर भी कक्षा में नहीं रोकने का प्रावधान था.

नई दिल्ली: लोकसभा ने आज राइट टू एजुकेशन एक्ट के उस संसोधन को मंजूरी दे दी है जिसके तहत अब 8वीं क्लास तक के बच्चों को फेल किए जाने की नीति में बदलाव की बात कही गई है. हालांकि बच्चों को उसी क्लास में रोकने या नहीं रोकने का अधिकार राज्य सरकारों के पास ही रहेगा.

विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ''यह महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक विधेयक है और इससे स्कूलों में शिक्षा में सुधार देखने को मिलेगा.'' उन्होंने आगे कहा कि इस पहल से एग्जाम के साथ जवाबदेही आयेगी, शिक्षा और सीखने को बढ़ावा मिलेगा, पढ़ने और पढ़ाने को प्रोत्साहन मिलेगा और अंतत: 'सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा' सुनिश्चित हो सकेगी .

मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि नए संशोधन विधेयक में फेल होने की स्थिति में बच्चों को कक्षा में रोकने या नहीं रोकने का अधिकार राज्यों को दिया गया है. उन्होंने कहा कि 2009 के विधेयक में पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को फेल होने पर भी कक्षा में नहीं रोकने का प्रावधान था. इससे परीक्षा का महत्व ही कम हो गया था और शिक्षा के स्तर में गिरावट आ रही थी.

राज्यों के पास ही रहेगा परीक्षा लेने का अधिकार

अब पांचवी और आठवीं कक्षा के स्तर पर परीक्षा लेने की बात कही गई है. हालांकि जिन राज्यों को ऐसा करना है, वे करेंगे और जिनको बदलाव नहीं करना है वे अपना फैसला लेने के लिए आजाद रहेंगे. जावड़ेकर ने कहा कि परीक्षा लेने के बारे में राज्य तय करेंगे कि उन्हें किस स्तर पर परीक्षा लेनी है. उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी भी छात्र को स्कूल से नहीं निकाला जा सकेगा .

जावड़ेकर ने कहा कि 22 राज्यों ने इस प्रावधान को बदलने की सिफारिश की. कई सर्वे में भी पता चला कि बच्चों को अपनी वर्तमान कक्षा से कम क्लास के विषयों की ही जानकारी नहीं है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह विधेयक किसी छात्र को उसी कक्षा में रोकने के लिए नहीं है.

नए संशोधन के तहत पांचवीं और आठवीं कक्षा की मार्च में होने वाली पहली परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को मई में दूसरी बार परीक्षा का अवसर मिलेगा. दूसरी बार भी फेल होने पर ही बच्चे को उसी कक्षा में रोका जा सकेगा. मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु और केरल समेत कुछ राज्य पुराने प्रावधान को ही चाहते थे. इसलिए हमने विधेयक में प्रावधान रखा है कि बच्चों को कक्षा में रोकने या नहीं रोकने का अधिकार राज्यों को होगा. लोकसभा में पास होने के बाद यह बिल राज्यसभा में जाएगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Cost-Effective Makeup Course: मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Marksheet: खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया
खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया
Bank Of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget