एक्सप्लोरर

देश को कौन-कौन से बड़े नेता दे चुकी दिल्ली यूनिवर्सिटी, किस कॉलेज से ज्यादा है कनेक्शन?

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने देश को कई बड़े नेता दिए हैं. सिर्फ DU ही नहीं उससे एफिलिएटेड कॉलेजों ने भी देश को बड़ी संख्या में नेता दिए हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं उन पॉलिटिशियन के बारे में पूरी रिपोर्ट.

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) व उससे एफिलिएटेड विभिन्न कॉलेजों ने देश को कई बड़े राजनेता दिए हैं. इनमे से कई नेता अभी भी ऐक्टिव पॉलिटिक्स में जनता की सेवा कर रहे हैं. आज हम आपको ऐसे ही नेताओं के बारे में और उनके कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं. इन राजनेताओं के नाम की सूची में अरुण जेटली से लेकर शशि थरूर और कई राज्यों के मुख्यमंत्री रह चुके नेताओं के भी नाम शामिल हैं. वहीं इस खबर के लास्ट में जो नाम है उन्होंने तो हाल ही में अपने राजनीतिक सफर की बुलंदियों को छुआ है. जानिए इन सभी नेताओं के बारे में...  

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)

  • अरुण जेटली: पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली 1973 में दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी.कॉम ऑनर्स डिग्री के साथ स्नातक किया. उन्होंने 1977 में दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ से एलएलबी की डिग्री पास की.
  • विजय गोयल: पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री विजय गोयल ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से एम.कॉम की की पढ़ाई की थी.  
  • जितिन प्रसाद: भारत के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स में डिग्री हासिल की. 

सेंट स्टीफंस कॉलेज

  • शशि थरूर: कांग्रेस नेता व सांसद शशि थरूर ने 1975 में सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. 
  • मणिशंकर अय्यर: कांग्रेस के सीनियर लीडर व पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए की डिग्री हासिल की है. 
  • वीरभद्र सिंह: पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह ने सेंट स्टीफंस कॉलेज से बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की थी.
  • खुशवंत सिंह: खुशवंत सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, वकील, पत्रकार और एक राजनयिक थे, इनकी शिक्षा सेंट स्टीफंस कॉलेज में हुई.

हिंदू कॉलेज

  • डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी: राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी स्नातक की पढ़ाई हिन्दू कॉलेज से की थी. 
  • राव इंद्रजीत सिंह: पूर्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सरकार राव इंद्रजीत सिंह ने हिंदू कॉलेज से लॉ की पढ़ाई की थी. 
  • मीनाक्षी लेखी: पूर्व विदेश राज्य मंत्री भारत सरकार मीनाक्षी लेखी ने अपनी स्नातक की डिग्री (बीएससी) हिंदू कॉलेज, दिल्ली से की है.

रामजस कॉलेज

  • चौधरी ब्रह्म प्रकाश: दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री रहे चौधरी ब्रह्म प्रकाश ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी. 
  • सोमनाथ भारती: दिल्ली सरकार में पूर्व कानून एवं न्याय मंत्री रहे सोमनाथ भारती ने लॉ की पढ़ाई रामजस कॉलेज से की है.  
  • सरूप सिंह: 1990 में पहले केरल और फिर गुजरात के राज्यपाल रहे सरूप सिंह ने रामजस कॉलेज से BA (HONS) इंग्लिश की पढ़ाई की थी. 

किरोड़ी मल कॉलेज

  • नवीन पटनायक: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज गए और कला स्नातक की डिग्री प्राप्त की. 
  • मदनलाल खुराना: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मदनलाल खुराना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी. 
  • प्रवेश वर्मा: प्रवेश वर्मा मौजूदा दिल्ली भाजपा सरकार के मंत्री है, भाजपा की दिल्ली विधानसभा जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रवेश वर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ी मल कॉलेज से बैचलर्स ऑफ कॉमर्स की पढ़ाई की है. 

हंसराज कॉलेज

  • किरेन रिजिजू: केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी स्नातक की डिग्री (बीए) हंसराज कॉलेज से की है.
  • अजय माकन: वर्तमान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने हंसराज कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है. 

लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन 

  • अनुप्रिया पटेल: संसद सदस्य और पूर्व स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन कॉलेज से स्नातक बीए की पढ़ाई की है. 
  • मेनका गांधी: पूर्व सांसद, पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री, पशु अधिकार कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् मेनका गांधी ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से हासिल की है.

दयाल सिंह कॉलेज 

  • पंकज सिंह: उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश, विधायक नोएडा पंकज सिंह ने 1999 के दिल्ली युनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई की है. वो देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र हैं.  
  • अलका लांबा: राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला नेता अलका लांबा ने 1996 में दयाल सिंह कॉलेज से स्नातक (बी.एससी) की डिग्री हासिल की थी. 

दौलत राम कॉलेज

  • रेखा गुप्ता: दिल्ली की नवनिर्वाचित विधायक व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बी.कॉम किया है.  

यह भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं भारतीय राजनीति में इस वक्त मौजूद ये नेता, एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP BEd Admit Card 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में करें डाउनलोड
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में करें डाउनलोड
CBSE की नई भाषा नीति पर विवाद, छात्रों के भविष्य को लेकर उठे बड़े सवाल
CBSE की नई भाषा नीति पर विवाद, छात्रों के भविष्य को लेकर उठे बड़े सवाल
SDM से ADM बने यूपी के 104 अधिकारी, जानें प्रमोशन के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
SDM से ADM बने यूपी के 104 अधिकारी, जानें प्रमोशन के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
Punjab School Timing Change: भीषण गर्मी के बीच अब इस राज्य में बदला स्कूलों का समय, सरकार ने दी बच्चों को राहत
भीषण गर्मी के बीच अब इस राज्य में बदला स्कूलों का समय, सरकार ने दी बच्चों को राहत

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका वर्सेस कृति! इंस्टाग्राम पर शुरू हुई जुबानी जंग, क्या है इसके पीछे का बड़ा सच? (22-05-26)
Vasudha: Chauhan parivaar में लौटी खुशियां! अब फैमिली ट्रिप पर करीब आएंगे Dev-Vasudha
Cocktail 2 Song ‘माशूका’ पर Copy विवाद, Trolls को Pritam ने बताया अपना “Unpaid PR Team”
कॉकरोच जनता पार्टी को मिला बॉलीवुड का Support, Instagram Followers में BJP-Congress को छोड़ा पीछे
Twisha Sharma Case: पुलिस स्टेशन में मीडिया पर भड़के वकील, Giribala ने साधी चुप्पी! | Breaking | MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्रिमिनल रिकॉर्ड हज की राह में बाधा', जन्नत की चाह में हिन्दू महिला का कराया धर्म परिवर्तन, पीड़िता की आपबीती
'क्रिमिनल रिकॉर्ड हज की राह में बाधा', जन्नत की चाह में हिन्दू महिला का कराया धर्म परिवर्तन
AAP छोड़कर BJP में गए हरभजन सिंह का विरोधियों पर पलटवार, 'मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने...'
AAP छोड़कर BJP में गए हरभजन सिंह का विरोधियों पर पलटवार, 'मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने...'
प्लेऑफ से पहले RCB को बड़ा झटका, स्टार ओपनर को लगी चोट; कप्तान रजत पाटीदार ने दी जानकारी 
प्लेऑफ से पहले RCB को बड़ा झटका, स्टार ओपनर को लगी चोट; कप्तान रजत पाटीदार ने दी जानकारी 
Box Office: 11 साल पहले आई कंगना रनौत की इस फिल्म ने कमाया था 541% प्रॉफिट, शाहरुख खान को दी थी मात
11 साल पहले आई कंगना रनौत की इस फिल्म ने कमाया था 541% प्रॉफिट, शाहरुख खान को दी थी मात
OBC में क्रीमी लेयर के लिए आरक्षण की मांग करने वालों से SC ने पूछा- तुम्हारे माता-पिता IAS, फिर भी चाहिए कोटा?
OBC में क्रीमी लेयर के लिए आरक्षण की मांग करने वालों से SC ने पूछा- तुम्हारे माता-पिता IAS, फिर भी चाहिए कोटा?
'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
खड़े-खड़े डिस्चार्ज हो जाती है कार की बैटरी, इन आसान टिप्स से बच जाएंगे हजारों रुपये
खड़े-खड़े डिस्चार्ज हो जाती है कार की बैटरी, इन आसान टिप्स से बच जाएंगे हजारों रुपये
SDM से ADM बने यूपी के 104 अधिकारी, जानें प्रमोशन के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
SDM से ADM बने यूपी के 104 अधिकारी, जानें प्रमोशन के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
Embed widget