एक्सप्लोरर

Indian Navy: इंडियन नेवी में बनाना चाहते हैं करियर तो जान लें ये जरूरी बातें

Indian navy: भारत मां की सेवा करने का जज्बा सबके मन में रहता है. देश के युवाओं का भी सेना में जाने का मन रहता है. ऐसे में नौ सेना में भी जाकर युवा अपना करियर बना सकते हैं.

How to Make career in Indian Navy: भारतीय नौसेना में सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) का पद बहुत  महत्वपूर्ण  है. SSR का पद नौसेना में नाविकों के लिए होता है, जो विभिन्न प्रकार की नौसेना जहाजों में सेवा करते हैं. अगर आप सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) में आवेदन करना चाहते हैं तो आप को 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री या मैथमेटिक्स विषय के साथ 70 प्रतिशत होना अनिवार्य होता है. इसके लिए उम्मीदवारों की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जो विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं या देने वाला है वह सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) का आवेदन कर सकते हैं.

नेशनल डिफेंस एकेडमी परीक्षा​ (NDA)

नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) परीक्षा भारतीय नौसेना, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना में अधिकारिक पदों के लिए चयन के लिए एक प्रमुख परीक्षा है. यह परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है. इस परीक्षा को UPSC द्वारा कराया जाता है. सबसे पहले लिखित परीक्षा होता है अगर विद्यार्थी उसे पास करते हैं तो वो आगे  SSB इंटरव्यू के लिए जाते हैं. हालांकि, इसके बाद भारतीय नौसेना द्वारा मेडिकल परीक्षण करने के बाद UPSC आल इंडिया मेरिट लिस्ट जारी करता है.

​​कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन (CDS)​

​​कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन (CDS) की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है. इस परीक्षा में बैठने वाला विद्यार्थी के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. यह परीक्षा यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा आयोजित की जाती है. इस परीक्षा को देने वाले विद्यार्थी की आयु 20 से 24 साल होनी चाहिए. इस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी भारतीय नौसेना में सबलिएट्नेंट (Sub Lieutenant), भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (Lieutenant)  और भारतीय वायुसेना में में फ्लाइट लेफ्टिनेंट (Flight Lieutenant) के पद के लिए चयन का मौका मिलता है.

​इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (INET)

भारतीय नौसेना में प्रवेश परीक्षा (INET) IHQ MoD (नौसेना)/DMPR के अंतर्गत एक ऑफिसर पद के लिए एक बेहतर अवसर है. यह प्रवेश परीक्षा परमानेंट कमिशन और शॉर्ट सर्विस कमीशन दोनों के लिए उपलब्ध है. INET का आयोजन प्रतिवर्ष दो बार किया जाता है. आप www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. INET (ऑफिसर) एक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा है. इसमें चार खंड होते हैं और उम्मीदवार को सभी चार खंडों में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होते हैं. INET रैंक और प्राथमिकता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार SSB (सर्विस सिलेक्शन बोर्ड) इंटरव्यू में भाग लेते हैं. INET 50%  और SSB 50% वेटेज दोनों के मार्क्स के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाती है और उन्हें नौसेना में शामिल किया जाता है.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में हीटवेव के चलते स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, गर्मी की छुट्टियों का भी हुआ ऐलान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget