एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पुलिस के अधिकारियों की इतनी होती है सैलरी, जानिए कैसे होती है ट्रेनिंग और भर्ती

जानिए कैसे होती है पाकिस्तान पुलिस भर्ती प्रक्रिया, ट्रेनिंग और सैलरी. कैसे दोनों देशों का पुलिस सिस्टम एक-दूसरे से है अलग. जानिए पाकिस्तान पुलिस के कर्मियों की सैलरी स्ट्रक्चर.

पाकिस्तान की आर्थिक हालत के बारे में पूरा विश्व जानता है. 1947 में आजादी के बाद जब पाकिस्तान भारत से अलग हुआ तो वहां काफी कुछ नियम कानून भारत जैसे ही बनाए गए. कहने को तो पाकिस्तान में भी सरकार है मगर वहां सत्ता की बागडोर पाकिस्तान सेना के हाथ में ही रहती है. वहीं लोकल पुलिस प्रशासन भी काभी सरकार तो कभी सेना के नियंत्रण से चलता है. आइए हम आपको बताते हैं कि पाकिस्तान पुलिस प्रशासन किस तरह से काम करता है और उन्हें कितनी सैलरी दी जाती है. 

इस तरह से पाकिस्तान में होती है भर्ती 

पाकिस्तान में भी पुलिस सेवा में भर्ती भारत की तरह ही होती है. भारत में जहां आईपीएस (Indian Police Service) के तहत पुलिस अधिकारियों का चयन होता है, वहीं पाकिस्तान में पुलिस अधिकारियों का चयन सिविल सर्विस ऑफ पाकिस्तान (CSP) के तहत होता है. पाकिस्तान में इसे PSP (Police Service of Pakistan) के रूप में जाना जाता है. इस सेवा के अंतर्गत चुने गए अधिकारी पूरे देश के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में तैनात होते हैं.

इस तरह से होती है ट्रेनिंग

पाकिस्तान में पुलिस सेवा में भर्ती होने वाले अधिकारियों को पहले सिविल सर्विस एकेडमी लाहौर में 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है. इसके बाद, उन्हें 18 महीने की ट्रेनिंग इस्लामाबाद में स्थित नेशनल पुलिस एकेडमी में दी जाती है. पाकिस्तान में पुलिस सेवा को बहुत प्रतिष्ठित माना जाता है, और इसे देश के प्रमुख अधिकारियों के रूप में देखा जाता है.

पाकिस्तान में चार प्रांतों में बंटी पुलिस सेवा 

पाकिस्तान में पुलिस सेवा चार प्रांतों में बंटी हुई है. इसमे पंजाब पुलिस, खैबर पख्तूनख्वा पुलिस, सिंध पुलिस और बलूचिस्तान पुलिस शामिल हैं. इसके अलावा, इस्लामाबाद में एक अलग पुलिस सेवा है. हर प्रांत में एक पुलिस कमिश्नर होता है, जो इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर कार्य करता है. पाकिस्तान में पुलिस अधिकारियों के लिए सर्वोच्च पद इंस्पेक्टर जनरल है, जबकि भारत में यह पद डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) के नाम से जाना जाता है.

ये होती है पाकिस्तान पुलिस में सैलरी 

सैलरी के मामले में पाकिस्तान और भारत में काफी फर्क है. पाकिस्तान में पुलिस अधिकारियों की सैलरी 22,000 से लेकर 76,800 पाकिस्तानी रुपये तक होती है. एक सामान्य पुलिस अधिकारी की सैलरी औसतन 48,300 रुपये महीना होती है. वहीं, भारत में सैलरी का स्तर काफी ऊंचा है. जैसे उत्तर प्रदेश पुलिस में एक कॉन्स्टेबल की सैलरी 60,600 रुपये प्रति माह होती है, जबकि डीआईजी (Deputy Inspector General) की सैलरी 2,01,000 रुपए प्रति माह है. पाकिस्तान में पुरुष पुलिस अधिकारियों की सैलरी महिला पुलिस अधिकारियों की तुलना में ज्यादा होती है. जैसे, एक पुरुष पुलिस अधिकारी को 53,500 रुपए मिलते हैं, जबकि महिला अधिकारी को 43,000 रुपए मिलते हैं.

भारत और पाकिस्तान का पुलिस सिस्टम

भारत का पुलिस सिस्टम पाकिस्तान के सिस्टम से बहुत बड़ा और विस्तृत है. भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं और हर राज्य के पास अपनी अलग पुलिस फोर्स होती है, जबकि पाकिस्तान में केवल 4 प्रांतों के पास अपनी पुलिस फोर्स है. इसके अलावा, भारत में पुलिस की सैलरी और इंक्रीमेंट प्रणाली भी पाकिस्तान से अलग है. भारत में सैलरी का निर्धारण 7वें पे कमीशन के आधार पर होता है, जबकि पाकिस्तान में इंक्रीमेंट प्रणाली अलग है और सैलरी हर 21 माह में बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: SP, SSP, DIG, IG इनमें सबसे पावरफुल कौन? जानिए पुलिस विभाग के सीनियर पदों के बारे में

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget