एक्सप्लोरर

Kerala School Reopening: 1 नवंबर से केरल में खुलेंगे स्कूल, जानें नई गाइडलाइन्स में क्या कहा गया

केरल स्कूलों को फिर से खोलने के दिशा-निर्देश राज्य सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों की सलाह से तैयार किए गए हैं. जिसके मुताबिक, एक समय में केवल 10 छात्र ही ऑफ़लाइन कक्षाओं में भाग ले सकेंगे.

केरल स्कूल को फिर से खोलने का फैसला राज्य सरकार ने ले लिया है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, स्कूल 1 नवंबर 2021 को फिर से खुलेंगे, इस दौरान कोविड 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा. इस बीच, राज्य सरकार ने ऑफलाइन कैंपस टीचिंग के लिए नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. नई पॉलिसी का सुझाव है कि प्रति कक्षा केवल 10 छात्रों को एक बार में ऑफ़लाइन कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी.

हालांकि, ये नियम केवल लोअर प्राइमरी छात्रों के लिए, कक्षा 4 तक है. 5वीं से 12वीं कक्षा तक की उच्च कक्षाओं के लिए, प्रति कक्षा 20 छात्रों को एक बार में कैंपस में फिजिकल कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति होगी. ये केरल स्कूल को फिर से खोलने की प्राइमरी गाइडलाइन्स में से हैं जिन्हें राज्य सरकार ने ड्राफ्ट किया है.

शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से तैयार की हैं गाइडलाइन्स

गौरतलब है कि केरल स्कूल फिर से खोलने के दिशा-निर्देश शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, समिति ने भीड़ भाड़ से बचने के लिए फिजिकल क्लासेज के लिए अलग-अलग समय निर्धारित करने का भी प्रस्ताव रखा है.

केरल स्कूल रीओपनिंग को लेकर नए दिशा निर्देश

  • कक्षा 7 तक की बेंच पर केवल एक छात्र को बैठने की अनुमति होगी.हालांकि, कक्षा आठ और उससे बड़ी क्लास के लिए एक बेंच पर दो छात्र बैठ सकते हैं.
  • स्कूलों को केवल प्रारंभिक दिनों के दौरान परिसर के अंदर दोपहर का भोजन परोसने की अनुमति नहीं है.
  • स्कूलों को नियमित अंतराल पर कक्षाओं को सैनिटाइज करने और स्वास्थ्य जांच केंद्र स्थापित करने के लिए कहा गया है.
  • स्कूलों को एक कक्षा में छात्रों की संख्या के आधार पर बैच और शेड्यूल की व्यवस्था करनी होगी.
  • कक्षा 4 तक के दस छात्रों और कक्षा 12 तक के 20 छात्रों को परिसर के अंदर एक समय में ऑफ़लाइन कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति है.
  • छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मास्क पहनना और  सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य है. इसके साथ ही हाथों को नियमित रूप से साफ करना होगा.

केरल स्कूल फिर से खोलने के दिशा-निर्देश सभी हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा के बाद तैयार किए गए हैं. अंतिम मंजूरी के लिए जल्द ही मसौदा मुख्यमंत्री के समक्ष पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

UPSC Recruitment 2021: UPSC में असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, 14 अक्टूबर तक करें आवेदन

DFCCI 2021: जूनियर मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, देखें यहां

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCTE Investigation: मध्य प्रदेश के 4 B.Ed कॉलेजों में अनियमितताओं की जांच, NCTE ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति
मध्य प्रदेश के 4 B.Ed कॉलेजों में अनियमितताओं की जांच, NCTE ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति
मैथ्स में मिले थे सिर्फ 51 नंबर, लेकिन हौसला था बड़ा, पवन चंदाना ने बना दिया भारत का पहला प्राइवेट स्पेस रॉकेट
मैथ्स में मिले थे सिर्फ 51 नंबर, लेकिन हौसला था बड़ा, पवन चंदाना ने बना दिया भारत का पहला प्राइवेट स्पेस रॉकेट
Bank of india में 779 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 
Bank of india में 779 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 
NEET UG Result 2026: नीट टॉपर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल दोनों को मिले 715 नंबर, फिर क्यों मिली AIR-1 और AIR-2?
NEET UG Result 2026: नीट टॉपर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल दोनों को मिले 715 नंबर, फिर क्यों मिली AIR-1 और AIR-2?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget