एक्सप्लोरर

KCET 2021: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू, 28-29 अगस्त को है एग्जाम

KCET 2021: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2021 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीदवार ध्यान दें कि 10 जुलाई तक KCET 2021के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई 2021 है.

कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (KEA) ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट(KCET) 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. राज्य के इंस्टीट्यूट्स में विभिन्न अंडर ग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्सेस में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक पोर्टल पर 15 जून 2021 यानी आज से आवेदन कर सकते हैं.

गौरतलब है कि राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ सीएन अश्वत्नारायण ने KCET 2021 शेड्यूल की घोषणा पहले ही 8 जून को कर दी थी. ऑफिशियल स्टेटमेंट के मुताबिक KCET 2021 28, 29 अगस्त को राज्य भर के 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा.

28-29 अगस्त को आयोजित की जाएगी KCET 2021 परीक्षा

बता दें कि KCET 2021 28-29 अगस्त को इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, योगा एंड नेचुरोपैथी, बीफार्मा, फार्म साइंस और पशु चिकित्सा कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाएगा. KCET 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट 10 जुलाई है. वहीं ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है.
 उम्मीदवारों को 14-20 जुलाई के बीच स्पेशल कैटेगिरी के ओरिजनल सर्टिफिकेट जमा करने होंगे. जनरल कैटेगिरी के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. वहीं महिला उम्मीदवारों और आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए शुल्क 250 रुपये है.

दो शिफ्ट में होगी KCET 2021 परीक्षा

KCET 2021 परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 10.30 से 11.50 बजे और दोपहर 2.30 से 3.50 बजे तक आयोजित की जाएगी.  28 अगस्त को सुबह की शिफ्ट में पहला पेपर बायोलॉजी का होगा और आखिरी पेपर गडिनाडु और होरानाडु कन्नडिगा उम्मीदवारों के लिए कन्नड़ भाषा की परीक्षा होगी.

KCET 2021के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

1-सबसे पहले KEA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2- “KCET 2021 एप्लिकेशन फॉर्म” लिंक पर क्लिक करें.
3- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें. सफल पंजीकरण के लिए  लॉगिन क्रेडेंशियल ईमेल आईडी पर शेयर की जाएगी.
4-क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें औरKCET 2021 एप्लिकेशन फॉर्म भरें.
5-स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स और अपने साइन अपलोड करें.
6- शुल्क का भुगतान करें और अपना फॉर्म जमा करें.

कैंडिडेट्स 19 से 22 जुलाई 2021 तक अपने आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 अगस्त से उपलब्ध होंगे.

ये भी पढ़ें

AKTU EXAM 2021: एपीजे टेक्निकल यूनिवर्सिटी का फाइनल सेमेस्टर एग्जाम शेड्यूल जारी, जानें कब है परीक्षा

Assam Board Exam 2021: असम के 10वीं -12वीं के छात्र पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग की

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget