एक्सप्लोरर

Assam Board Exam 2021: असम के 10वीं -12वीं के छात्र पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग की

Assam Board Exam 2021: असम राज्य में छात्रों के एक समूह ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द किए जाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है. याचिका में कोरोना संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर असम बोर्ड को परीक्षा निरस्त करने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है.

सीबीएसई के 12वीं की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद कई राज्यों ने भी अपनी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. वहीं असम में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित किए जाने की तैयारी हो रही है. ऐसे में राज्य में छात्रों के एक समूह ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर कक्षा 10 और 12 की राज्य बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की. बता दें कि असम बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अगस्त के पहले सप्ताह में निर्धारित हैं.

राज्य बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के लिए अदालत के समक्ष अधिवक्ता अनुभा श्रीवास्तव सहाय (WP(C)620 of 2021)द्वारा पूर्व में दायर रिट याचिका में छात्रों की ओर से एक हस्तक्षेप आवेदन दायर किया गया है.  मामले की सुनवाई 17 जून को होने की संभावना है.

छात्रों ने एक इवैल्यूएशन फॉर्मूले की भी मांग की है

अधिवक्ता अभिषेक चौधरी, प्रभु प्रसन्ना बेहरा, रितिका रितु, अभिषेक पटनायक और नवाब सिंह द्वारा दायर की गई याचिका में  छात्र परीक्षा रद्द करने के साथ-साथ एक इवैल्यूएशन फॉर्मूले के लिए निर्देश देने की मांग रहे हैं. आवेदन में कहा गया है कि यह सीबीएसई और अन्य शिक्षा बोर्डों द्वारा अपनाए गए फॉर्मूले के अनुरूप होना चाहिए.

असम में 1 से 15 अगस्त के बीच होनी हैं बोर्ड परीक्षाएं

गौरतलब है कि राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने पिछले हफ्ते कहा था कि स्थिति नियंत्रण में होने पर परीक्षा 1 से 15 अगस्त के बीच आयोजित की जाएंगी. बता दें कि असम राज्य में 10वीं कक्षा की परीक्षा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) द्वारा और कक्षा 12 की परीक्षा असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) द्वारा आयोजित की जाती है. दोनों बोर्ड परीक्षाएं से लगभग सात लाख छात्र ( कक्षा 12 से 2.5 लाख और कक्षा 10 से 4.5 लाख) परीक्षा में शामिल होंगे. दोनों परीक्षाएं शुरू में 11 मई के लिए निर्धारित की गई थीं.लेकिन 4 मई को, सरकार ने घोषणा की कि कोरोना संक्रमण मामलों में वृद्धि के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं

पॉजिटिविटी रेट 2% से कम होगा तभी होंगी परीक्षाएं- सीएम

वहीं राज्य शिक्षा मंत्री रनोज पेगू की घोषणा के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि अगर असम में जुलाई के पहले सप्ताह में कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट दो प्रतिशत से नीचे रहता है तो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

पॉजिटिविटी रेट डेटा "नेचर में बहुत गतिशील"

वहीं याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया है कि पॉजिटिविटी रेट डेटा "नेचर में बहुत गतिशील" है और इसमें 24 घंटे की कम अवधि के भीतर तेजी से बढ़ने या घटने की क्षमता है. इसलिए "किसी विशेष तिथि पर सकारात्मकता कभी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने का आधार नहीं हो सकती है और न ही होनी चाहिए"

ये भी पढ़ें

UPRVUNL JE Recruitment 2021: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास जूनियर इंजीनियर बनने का मौका, ऐसे करें आवेदन

RPSC SI Recruitment 2021: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने सब इंस्पेक्टर के 857 पदों पर दोबारा मांगे आवेदन, यहां जानें पूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
स्कूल में खाने को लेकर FSSAI का प्रस्ताव, नमक-चीनी की मात्रा होगी तय 
स्कूल में खाने को लेकर FSSAI का प्रस्ताव, नमक-चीनी की मात्रा होगी तय 
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget