एक्सप्लोरर

जस्टिस सूर्यकांत बन सकते हैं नए CJI, जानिए ये कितने पढ़े-लिखे?

हरियाणा के हिसार से निकले जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बन सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन्होंने कहां से पढ़ाई-लिखाई की है.

हरियाणा के हिसार की गलियों से निकलकर देश की सबसे ऊंची न्यायिक कुर्सी तक पहुंचने वाले जस्टिस सूर्यकांत की कहानी मेहनत, संघर्ष और ईमानदारी का ऐसा उदाहरण है, जो हर उस युवा के लिए प्रेरणा बन सकती है जो बड़े सपने देखता है. जस्टिस सूर्यकांत भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ले सकते हैं.

फिलहाल जस्टिस बी.आर. गवई यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनके रिटायरमेंट के बाद जस्टिस सूर्यकांत को देश की न्यायपालिका की बागडोर सौंपी जा सकती है. जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में हुआ था. बचपन से ही पढ़ाई में तेज और अनुशासित रहने वाले जस्टिस सूर्यकांत ने 1981 में हिसार के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने 1984 में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक से एलएलबी (कानून की पढ़ाई) की डिग्री हासिल की.

यहां से की मास्टर्स

कानून की दुनिया में रुकने का नाम नहीं लेने वाले जस्टिस सूर्यकांत ने अपनी शिक्षा जारी रखी और 2011 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से कानून में मास्टर डिग्री (एमएलएल) फर्स्ट क्लास फर्स्ट रैंक के साथ पास की.

यह भी पढ़ें - गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ में निकली कई पदों पर वैकेंसी, एक क्लिक में पढ़ लें डिटेल्स

वकालत की शुरुआत से लेकर बड़े मुकाम तक

रिपोर्ट्स के अनुसार साल 1984 में उन्होंने हिसार की जिला अदालत से वकालत की शुरुआत की. जल्द ही उनकी योग्यता और मेहनत ने उन्हें पहचान दिलाई और 1985 में वे चंडीगढ़ चले गए, जहां उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की. उन्होंने कई विश्वविद्यालयों, बोर्डों और सरकारी बैंकों के लिए कानूनी सलाहकार के रूप में भी काम किया.

न्यायपालिका में शानदार करियर

साल 2000 में उन्हें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया. चार साल बाद 2004 में वे हाईकोर्ट के जज बन गए. इसके बाद वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने. 2019 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया. यहां भी उन्होंने कई अहम मामलों की सुनवाई की और न्याय के नए मानक तय किए.

यह भी पढ़ें - सेंट्रल कोलफील्ड्स में काम करने का मौका, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक कर सकते हैं आवेदन, लास्ट डेट आज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
हायर एजुकेशन में 42.2% बढ़ा महिलाओं का एडमिशन, इस रिपोर्ट में खुलासा
हायर एजुकेशन में 42.2% बढ़ा महिलाओं का एडमिशन, इस रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget