एक्सप्लोरर

रोजाना 9 घंटे सोना होगा और मिलेंगे 10 लाख रुपये, यह कंपनी लेकर आई शानदार इंटर्नशिप ऑफर

वेकफिट ने "स्लीप इंटर्नशिप" का 5वां सीजन लॉन्च किया है, जिसमें चुने गए लोगों को रोजाना 9 घंटे सोना होगा और इसके बदले 10 लाख रुपये तक मिल सकते हैं. इस ऑफर का मकसद लोगों को नींद की अहमियत समझाना है.

सोचिए, सुबह का अलार्म बजा और ऑफिस जाने की बजाय आप बिस्तर पर ही लेट गए. लैपटॉप खोलने की जरूरत नहीं, मीटिंग की टेंशन नहीं और बॉस की डांट का डर भी नहीं. बस आराम से बिस्तर पर लेटे-लेटे सोते रहिए... और महीने के अंत में बैंक अकाउंट में मोटी तनख्वाह. सुनने में सपना लग रहा है न? लेकिन ये सपना अब हकीकत है. जी हां देश की जानी-मानी फर्नीचर और गद्दे बनाने वाली कंपनी Wakefit एक अनोखी इंटर्नशिप लेकर आई है, जिसमें आपका काम सिर्फ सोना होगा.

हम सब जानते हैं कि रोज़ाना 8-9 घंटे ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे नींद आने लगती है. आंखें बंद करने का मन करता है, पर मजबूरी है काम करने की. लेकिन अगर वही नींद आपकी "जॉब" बन जाए तो? यही मौका दे रही है वेकफिट. कंपनी ने अपनी "स्लीप इंटर्नशिप" का 5वां सीजन लॉन्च किया है. इसमें चुने गए लोगों को कंपनी के नए गद्दों पर रोजाना 9 घंटे सोना होगा. इतना ही नहीं, सोते हुए आपको उन गद्दों का अनुभव कंपनी को बताना होगा. यानी आपकी नींद से कंपनी को फायदा और आपको पैसा.

कितना मिलेगा पैसा?

अब सवाल ये है कि इस "नींद की नौकरी" में कमाई कितनी होगी. कंपनी ने साफ कहा है कि चुने गए इंटर्न्स को 10 लाख रुपये तक का भुगतान किया जाएगा. यानी जितना बेहतर आप सोएंगे, उतना ही आपका खाता भरता जाएगा. यह पहली बार नहीं है जब वेकफिट ऐसा ऑफर लेकर आई है. पिछले चार सीजन में कई लोग इस अनोखे काम से मोटी कमाई कर चुके हैं. उदाहरण के तौर पर, पुणे की पूजा माधव वाव्हल ने पिछले सीजन में 9.1 लाख रुपये कमाए थे.

कौन कर सकता है अप्लाई?

अगर आपको भी लगता है कि सोने में आप चैम्पियन हैं, तो यह मौका आपके लिए है. कंपनी ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अप्लाई करने के लिए आपको बस इंटरनेट पर Wakefit Sleep Internship सर्च करना है. सबसे ऊपर आने वाले लिंक पर क्लिक करें. वहां Apply Now का ऑप्शन दिखाई देगा. उस पर क्लिक करने से एक फॉर्म खुलेगा. उसमें अपनी डिटेल्स भरकर सबमिट कर दें. लेकिन यहां एक दिलचस्प ट्विस्ट है फॉर्म में आपसे ये भी पूछा जाएगा कि कंपनी आपको इस रोल के लिए क्यों चुने? यानी आपको बताना होगा कि आप सबसे अच्छे "स्लीपर" क्यों हैं. अगर आपका जवाब कंपनी के विजन से मेल खाता है, तो आपके चुने जाने के चांस बढ़ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: सूर्य कुमार यादव या शुभमन गिल... एशिया कप के लिए सेलेक्ट हुई इंडियन टीम के कप्तान या उप कप्तान में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget