एक्सप्लोरर

UPPSC Recruitment 2019: उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2019 में एनटी और बीडीओ के 185 पदों की बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा 2019 के लिए 185 पदों के लिए बढ़ोतरी की गई. बढ़े हुए पद नायब तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी के होंगे,

UPPSC Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली पीसीएस परीक्षा 2019 अर्थात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2019 में कुल पदों की संख्या में 185 पद और बढ़ा दिए गए हैं. इस प्रकार अब पीसीएस परीक्षा 2019 के द्वारा भरे जाने वाले पदों की संख्या 309 से बढ़कर 494 हो गई है. इन बढे हुए 185 पदों में नायब तहसीलदार (एनटी) के 150 पद और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के 35 पद हैं. पीसीएस प्रीलिम्स के रिजल्ट आने के पहले पीसीएस परीक्षा 2019 में पदों की संख्या बढ़ जाने से प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए यह अत्यंत ख़ुशी की बात हो गई है. क्योंकि आयोग की नई व्यवस्था के अनुसार अब रिक्त पदों से 13 गुना अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल करने के लिए पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2019 में क्वालीफाई कराया जायगा. आयोग की 13 गुने वाली नई व्यवस्था पीसीएस 2019 से ही प्रभावी होगी. इसलिए अब पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में क्वालीफाई करने वालों की संख्या बढ़ जायेगी.  इसके पहले आयोग द्वारा रिक्त पदों के 18 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई कराया जाता था. इन पदों के बढ़ जाने से यह स्पष्ट है कि पदों की संख्या बढ़ने के बाद अब पीसीएस प्री में शामिल साढ़े छह हजार परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल किए जाएंगे जबकि 309 पद रहने पर चार हजार परीक्षार्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए सफल किए जाते. क्योंकि पीसीएस प्रीलिम्स का परिणाम घोषित होने से पूर्व शासन की और से जितने रिक्त पदों की सूचना आयोग को दी जाती है उतने ही पदों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल किये जाते हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस, एसीएफ तथा आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर 2019 को दो पालियों में आयोजित की थी. इनके लिए 544664 परीक्षार्थियों ने आवेदन अप्लाई किया था. जिसमें से 318624 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जबकि 226040 परीक्षार्थी प्रीलिम्स परीक्षा से अनुपस्थित रहे. प्रारंभिक परीक्षा के लिए राज्य के 19 शहरों में कुल 1166 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget