एक्सप्लोरर

UP पुलिस में निकले बंपर पदों के लिए अब इस तारीख तक करें अप्लाई, लास्ट डेट आगे बढ़ी, देखें नोटिस

UP Police Jobs: यूपी पुलिस में निकले कंप्यूटर ऑपरेटर के बंपर पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है. वे कैंडिडेट्स जो पहले फॉर्म न भर पाए हों, वे इस मौके का फायदा उठाकर अप्लाई कर सकते हैं.

UP Police Computer Operator Recruitment 2024 Last Date Extended: यूपी पुलिस ने कुछ समय पहले कंप्यूटर ऑपरेटर के बंपर पदों पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन 7 जनवरी से हो रहे थे और अप्लाई करने की लास्ट डेट 28 जनवरी तय की गई थी. इस बारे में ताजा जानकारी ये है कि उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमोशन एंड रिक्रूटमेंट बोर्ड ने इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है. अब इन भर्तियों के लिए 31 जनवरी 2024 तक अप्लाई किया जा सकता है. इस तारीख को रात 12 बजे तक फॉर्म भरा जा सकता है. यहां पढ़ें दूसरे जरूरी डिटेल.

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 930 पद भरे जाएंगे. इन वैकेंसी के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – uppbpb.gov.in. यहीं से डिटेल और अपडेट भी पता किए जा सकते हैं.

आवेदन के लिए योग्यता क्या है

यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड के कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पदों के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास की हो. इसके साथ ही उसके पास कंप्यूटर नॉलेज में ‘ओ’ सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. एज लिमिट 18 से 28 साल है और आयु की गणना 1 जुलाई 2023 से होगी.

सेलेक्शन कैसे होगा, सैलरी कितनी मिलेगी

पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा. जैसे लिखित परीक्षा और कंप्यूटर टेस्ट, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन. सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक सैलरी हर महीने मिलेगी. अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 400 रुपये शुल्क देना होगा. फॉर्म में करेक्शन करने के लिए विंडो 1 से 2 फरवरी के दिन खुलेगी.

यहां देखें नोटिस

यह भी पढ़ें: RPSC ने प्रोग्रामर के पद पर निकाली भर्ती, 2 लाख तक है महीने की सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget