एक्सप्लोरर

UKSSSC Recruitment 2021: पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

यूकेएसएसएससी के नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जून 2021 से शुरू हो चुके हैं. किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट युवा इन पदों पर आवेदन के योग्य हैं.

UKSSSC Recruitment 2021: अगर आपने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर ली है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके पास पटवारी या लेखपाल बनने का अच्छा मौका है. उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर आवेदन मांगे हैं. योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त 2021 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. यूकेएसएसएससी के मुताबिक इस भर्ती की परीक्षा नवंबर 2021 में प्रस्तावित है.

इन पदों पर होंगी भर्तियां
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक पटवारी के 366 और लेखपाल के 147 पदों पर भर्तियां होनी हैं. दोनों पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया एक जैसी है. 

महत्वपूर्ण तिथियां
पटवारी और लेखपाल के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 22 जून 2021 से शुरू हुए थे. आवेदन की अंतिम तारीख 5 अगस्त 2021 है. उम्मीदवार 7 अगस्त 2021 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. फिलहाल परीक्षा नवंबर 2021 में प्रस्तावित है. 

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से बैचलर डिग्री हासिल कर चुके युवा पटवारी और लेखपाल के इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. उम्र की बात करें तो पटवारी के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 28 साल है. इसके अलावा लेखपाल के लिए अधिकतम उम्र 35 साल निर्धारित की गई है. 

आवेदन शुल्क
पटवारी और लेखपाल के इन पदों पर आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये, एससी और एसटी को 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इसे केवल ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा. आवेदन शुल्क जमा करने के तरीकों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आपको नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी पढ़नी होगी.

कैसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवारों को यूकेएसएसएससी की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in पर जाना होगा. जब वे इसका होम पेज देखेंगे तो उन्हें भर्तियों के बारे में जानकारी वाला लिंक नजर आएगा. इस पर क्लिक करके वे इस भर्ती का एडवर्टाइजमेंट देख सकते हैं. एडवर्टाइजमेंट में आपको आवेदन फॉर्म भरने का तरीका और लिंक भी मिल जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः UP NHM CHO Recruitment 2021: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 2500 से ज्यादा पदों पर आवेदन आज से हुए शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Bank Of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget