एक्सप्लोरर

UKPSC AE Recruitment 2021: उत्तराखंड में असिस्टेंट इंजीनियर के सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

UKPSC Assistant Engineer Recruitment 2021: असिस्टेंट इंजीनियर के 154 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है. आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर है.

UKPSC AE Recruitment 2021: उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस (SES) के तहत असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के 154 पदों पर भर्तियां निकालकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का सिलेक्शन स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (SES Exam) के जरिए किया जाएगा. 

यहां देखें वैकेंसी डिटेल
यूकेपीएससी के नोटिफिकेशन के मुताबिक रूरल वर्क्स डिपार्टमेंट के 25, इरिगेशन डिपार्टमेंट के 56, माइनर इरिगेशन डिपार्टमेंट 8, ड्रिंकिंग वॉटर एंड सैनिटेशन डिपार्टमेंट के 21, डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी के 2 और पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट में 42 पदों पर वैकेंसी हैं. कुल पदों की संख्या 154 है.

महत्वपूर्ण तिथियां
असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2021 को शुरू हुई थी. आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2021 है. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 21 सितंबर है. फिलहाल कमीशन ने इस भर्ती की परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. 

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में बीटेक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 43 साल होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी. 

आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 276 रुपये है. एससी और एसटी कैटेगरी के लिए 126 रुपये और दिव्यांगों के लिए 26 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. 

ऐसे करें आवेदन
योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट https://ukpsc.gov.in पर जाना होगा. यहां उन्हें लेटेस्ट अपडेट वाले सेक्शन में इस भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा. आप इसे डाउनलोड करके अच्छी तरह पढ़ लें. इसमें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और आवेदन फॉर्म का लिंक भी मिल जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः SBI Pharmacist Admit Card 2021: एसबीआई ने फार्मासिस्ट भर्ती की प्री परीक्षा के एडमिट कार्ड किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

DUET 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2021 की तारीखें घोषित, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन
पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन
UP युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
UP युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget