एक्सप्लोरर

SSB Head Constable Recruitment 2021: एसएसबी में 12वीं पास युवाओं के पास हेड कॉन्स्टेबल बनने का मौका, ऐसे करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई 2021 को शुरू हुई थी. 12वीं पास कर चुके युवा हेड कॉन्स्टेबल के इन पदों के लिए करने के योग्य हैं.

SSB Head Constable Recruitment 2021: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल) के 115 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अगर आपने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली है तो आपके पास एसएसबी में नौकरी पाने का यह बढ़िया मौका है. योग्य उम्मीदवार 22 अगस्त 2021 तक एसएसबी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल परीक्षा और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
हेड कॉन्स्टेबल के इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई 2021 से शुरू हो चुकी है. ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 22 अगस्त 2021 है. सभी आवेदकों को 22 अगस्त तक एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी. एसएसबी ने फिलहाल इस भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया है. 

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
हेड कॉन्स्टेबल के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए. साथ ही उन्हें हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग भी आनी चाहिए. आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए. रिजल्ट कैटेगरी के उम्मीदवारों को एसएसबी के नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. 

क्या है फिजिकल योग्यता 
हेड कांस्टेबल के इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष कैंडिडेट्स की लंबाई 165 सेंटीमीटर और महिला कैंडिडेट की लंबाई को 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए. पुरुष कैंडिडेट्स को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी. इसके अलावा महिला कैंडीडेट्स को 800 मीटर दौड़ 4 मिनट में पूरी करनी होगी. 

कितना है आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. इसके अलावा अन्य सभी कैटेगरी और महिलाओं के लिए किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं है. 

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवारों को सशस्त्र सीमा बल की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ssbrectt.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको हेड कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः Allahabad High Court Recruitment 2021: इलाहाबाद हाईकोर्ट में लॉ क्लर्क के पदों पर निकली भर्तियां, यहां जानें डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में करनी है नौकरी, जानें कितनी होती है सैलरी?
संसद में करनी है नौकरी, जानें कितनी होती है सैलरी?
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में नौकरी का मौका, 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में नौकरी का मौका, 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
high paying jobs for women: महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 नौकरियां, पैसे के साथ सुकून भी
महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 नौकरियां, पैसे के साथ सुकून भी
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget