एक्सप्लोरर

SGPGI लखनऊ में 1479 पदों पर बंपर भर्ती, नर्सिंग और मेडिकल फील्ड वालों के लिए सुनहरा मौका

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ ने बंपर पदों पर भर्ती निकाली है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें.

अगर आप नर्सिंग या मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI), लखनऊ ने ग्रुप B, C और D कैटेगरी के तहत 1479 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों में सबसे ज्यादा वैकेंसी नर्सिंग ऑफिसर की है. इसके अलावा टेक्निकल और प्रशासनिक क्षेत्र के कई पदों पर भी भर्ती की जाएगी.

इस भर्ती अभियान के तहत 1200 नर्सिंग ऑफिसर, 81 ओटी असिस्टेंट, 64 स्टेनोग्राफर, 43 हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II, 22 स्टोर कीपर, 32 सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, 7 न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट, 6 जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, 2 मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड-II, 1 टेक्निकल ऑफिसर (CWS-बायोमेडिकल) और 1 ड्राफ्ट्समैन जैसे पद शामिल हैं.

कैसे होगी परीक्षा?

परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसके लिए सिलेबस संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. परीक्षा लखनऊ के साथ-साथ देश के चुनिंदा शहरों में कराई जाएगी. एक अहम बात ये है कि यह परीक्षा पूरी तरह से अंग्रेजी माध्यम में होगी. सिर्फ ग्रुप D के उम्मीदवारों को भाषा में कुछ छूट मिल सकती है, लेकिन बाकी सभी पदों के लिए पेपर अंग्रेजी में ही होगा. ऐसे में हिंदी माध्यम के उम्मीदवारों को तैयारी में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.

आवेदन शुल्क कितना

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1180 रुपये (GST सहित) शुल्क तय किया गया है, जबकि एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 708 रुपये शुल्क देना होगा. अन्य श्रेणियों को लेकर पूरी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में दी जाएगी.  संस्थान की ओर से कहा गया है कि आवेदन का लिंक जल्द ही वेबसाइट पर सक्रिय किया जाएगा. ऐसे में सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें और नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें.

यह भी पढ़ें- LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

कैसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. इसके लिए उम्मीदवारों को SGPGI की आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाना होगा. वहां उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा. फॉर्म भरते समय सभी जानकारी ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. शुल्क भुगतान के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए रख लें.

यह भी पढ़ें- इंडियन आर्मी में कैसे बनते हैं ब्रिगेडियर? जानिए रैंक, सैलरी और बनने की पूरी प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget