एक्सप्लोरर

​Sarkari Naukri: बेहद जल्द इस राज्य में होने जा रही बम्पर पद पर भर्तियां! 2 लाख मिलेगी सैलरी, ये कर सकेंगे अप्लाई

​MPPSC Jobs 2023: मध्य प्रदेश में बेहद जल्द 181 पद पर भर्ती होने जा रही है. जिनके लिए उम्मीदवार 3 अप्रैल 2023 से आवेदन कर सकेंगे.

MPPSC Recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग में प्रिंसिपल और डिप्टी डायरेक्टर के पद पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक साइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे. ये भर्ती अभियान 3 अप्रैल को शुरू हो जाएगा जो कि 02 मई 2023 तक चलेगा।

इस भर्ती अभियान के जरिए प्रिंसिपल व डिप्टी डायरेक्टर के कुल 181 रिक्त पद को भरा जाएगा. अभियान के माध्यम से प्रिंसिपल क्लास 1 के 29 पद, प्रिंसिपल क्लास 2 के 96 पद, डिप्टी डायरेक्टर के 8 पद व असिस्टेंट डायरेक्टर (तकनीकी) के 48 पद पर भर्ती की जाएगी.

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

प्रिंसिपल क्लास 1 पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार को इंजीनियरिंग डिग्री के साथ 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए. जबकि डिप्लोमा धारक के पास 7 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए. वहीं, प्रिंसिपल क्लास 2 पद के लिए इंजीनियरिंग पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. जबकि डिप्लोमा होल्डर के पास 5 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए. इसके अलावा डिप्टी डायरेक्टर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को इंजीनियरिंग पास होना चाहिए. वहीं, इस पद के लिए आवेदन करने वाले डिप्लोमा धारक के पास 7 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए. जबकि असिस्टेंट डायरेक्टर (तकनीकी) के लिए इंजीनियरिंग में डिग्री होनी जरुरी है. इसके अलावा डिप्लोमा होल्डर के पास 5 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए.

उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत छूट दी जाएगी.

वेतन

  • प्रिंसिपल क्लास 1: 67300-206900 रुपये
  • प्रिंसिपल क्लास 2: 56100-177500 रुपये
  • डिप्टी डायरेक्टर: 67300-206900 रुपये
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (तकनीकी): 56100-177500 रुपये  

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है. जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है.

ऐसे होगा चयन

इन पद पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget