एक्सप्लोरर

​Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं का सपना होगा पूरा! 10 हजार से भी ज्यादा पद पर निकली वैकेंसी

​Bihar Jobs 2023: बिहार में 10 हजार से भी अधिक पद पर वैकेंसी निकली है. जिसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार भर्ती के लिए फटाफट अप्लाई कर लें.

​Bihar Sarkari Naukri 2023: नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए बिहार से अच्छी खबर है. राज्य में बेहद जल्द ही 10 हजार से ज्यादा पद पर भर्तियां की जाएंगी. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक साइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 मई 2023 तय की गई है. चयनित उम्मीदवारों शानदार सैलरी मिलेगी. अभियान के लिए डिप्लोमा और डिग्री होल्डर अप्लाई कर सकते हैं.  

इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में कुल 10,101 पद पर भर्ती की जाएगी. जिनमें कानूनगो, अमीन, क्लर्क आदि पद शामिल हैं. इन पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट / इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा पास होना चाहिए.

उम्र सीमा

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 37 साल के मध्य होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार 25,000 रुपये से लेकर 59,000 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा.

ऐसे होगा चयन

इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन किया जाएगा. सीबीटी पास करने वाले अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस अभियान के लिए उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. आवेदन करने वाले आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा.

ऐसे करें अप्लाई

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं
  2. इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  3. फिर उम्मीदवार अभी आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें.
  4. इसके बाद आप नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे, यहां न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  5. फिर उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म ध्यान भरें.
  6. इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद अपना आवेदन जमा करें.
  7. अब उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- ​AIIMS में नौकरी पाने का शानदार मौका, डायरेक्ट इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, इतनी मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कब और कहां देखें WWE लाइव स्ट्रीमिंग, जानें पूरा शेड्यूल
भारत में कब और कहां देखें WWE लाइव स्ट्रीमिंग, जानें पूरा शेड्यूल
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी
SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस
SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget