एक्सप्लोरर

RSMSSB VDO Recruitment 2021: ग्रेजुएट युवाओं के लिए ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

Rajasthan Village Development Officer Recruitment 2021: ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 3,896 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो चुकी है. 

Rajasthan VDO Recruitment 2021: ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री हासिल कर चुके युवाओं के पास ग्राम विकास अधिकारी (VDO) बनने का सुनहरा मौका है. राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने वीडीओ के 3896 पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऑनलाइन आवेदन (Online Application) की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है. पिछले दिनों इस भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. 

CET नहीं होगा लागू 
खास बात यह है कि इस भर्ती को जल्दी पूरा कराने की वजह से इसको समान पात्रता परीक्षा (CET) के दायरे से बाहर रखा गया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले दिनों ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने सीईटी परीक्षा पास नहीं की है वह भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का सिलेक्शन भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

भर्ती से संबंधित जरूरी तारीखें 
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 10 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 9 अक्टूबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख - 9 अक्टूबर 2021
भर्ती परीक्षा की तारीख- फिलहाल तय नहीं 

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा 
नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का डिप्लोमा या इसके समकक्ष कोई कोर्स होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए. 

आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. ओबीसी NCL के लिए 350 रुपये, एससी और एसटी के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है. करेक्शन चार्ज 300 रुपये है. आवेदन शुल्क ई-मित्र सेंटर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है.

जान लें आवेदन का तरीका
सबसे पहले उम्मीदवारों को राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा. आप नोटिफिकेशन में दिए गए दिशा-निर्देशों को अपनाकर आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः

Indian Navy Recruitment 2021: इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके युवाओं के पास इंडियन नेवी में नौकरी का अच्छा मौका, जानें डिटेल

UPSC Recruitment 2021: यूपीएससी ने DCIO समेत कई पदों पर निकाली भर्तियां, सिर्फ 25 रुपये में कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget