एक्सप्लोरर

Railway Jobs: RRB की इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज, ये कैंडिडेट्स तुरंत करें अप्लाई

RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में पैरामेडिकल स्टाफ के 434 पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि है. उम्मीदवार 20 सितंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं.

RRB Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया आज यानी 18 सितंबर 2025 को खत्म हो रही है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे केवल आज ही ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, डायलिसिस तकनीशियन और हेल्थ मलेरिया इंस्पेक्टर सहित कुल 434 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन करने वालों के लिए एक और राहत की बात यह है कि फीस जमा करने की अंतिम डेट 20 सितंबर 2025 रखी गई है.

इस भर्ती में सबसे अधिक चर्चा नर्सिंग सुपरिटेंडेंट पदों की हो रही है. बड़ी संख्या में सीटें इसी पद के लिए निकाली गई हैं. वहीं, डायलिसिस तकनीशियन और हेल्थ मलेरिया इंस्पेक्टर जैसे पद भी शामिल हैं, जो पैरामेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकते हैं.

योग्यता और उम्र सीमा पदों के अनुसार तय की गई है. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके साथ ही आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. एससी और एसटी वर्ग को पांच साल जबकि ओबीसी वर्ग को तीन साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी.

इतनी है फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को फीस भी भरनी होगी. सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों से 500 रुपये लिए जाएंगे. वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को केवल 250 रुपये फीस देनी होगी. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से 20 सितंबर तक किया जा सकता है.

कैसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी. उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में बैठना होगा और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा. योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी.

ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर विजिट करना होगा. इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध Apply लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होंगी. जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवारों को अपने फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट करना होगा. फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना भी बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें- DUSU चुनाव के लिए वोटिंग आज, ये कैंडिडेट हैं मैदान में; इस दिन आएंगे रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget