एक्सप्लोरर

RPSC Exam Calendar 2025: आरपीएससी ने जारी किया इतनी भर्तियों के लिए कैलेंडर, यहां क्लिक कर जानें कब होगी कौनसी परीक्षा

RPSC Exam Calendar 2025: आरपीएससी ने साल 2025 में होने वाली परीक्षाओं की डेट्स जारी कर दी है. कमीशन ने 31 एग्जाम के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है.

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने 2025 के लिए अपनी परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. आयोग ने 27 दिसंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर एक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी. इस कैलेंडर के तहत राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए कुल 31 भर्तियों की परीक्षा डेट्स निर्धारित की गई हैं. वे सभी अभ्यर्थी जो आरपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं, वे अब अपनी परीक्षा डेट चेक कर सकते हैं और अपनी तैयारी को उसी के अनुसार आगे बढ़ा सकते हैं.

आरपीएससी द्वारा 1 जनवरी से लेकर दिसंबर तक कुल 162 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, जो 31 अलग-अलग भर्तियों के तहत आएंगी. यह कैलेंडर उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शिका है, जो इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.

आने वाली प्रमुख परीक्षा

  • असिस्टेंट प्रोसेक्यूशन ऑफिसर (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 19 जनवरी 2025
  • राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 - 2 फरवरी 2025
  • लाइब्रेरियन ग्रेड II- (स्कूल एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 16 फरवरी 2025
  • आरओ ग्रेड-द्वितीय, ईओ ग्रेड-चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 23 मार्च 2025
  • एग्रीकल्चर ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 20 अप्रैल 2025
  • पीटीआई एंड लाइब्रेरियन (संस्कृत कॉलेज एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 4 से 6 मई 2025
  • असिस्टेंट माइनिंग इंजिनियर, जियोलोजिस्ट प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 7 मई 2025
  • सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 12 से 16 मई 2025
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा - 12 से 16 मई 2025
  • पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 17 मई 2025
  • असिस्टेंट प्रोसेक्यूशन ऑफिसर (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 1 जून 2025
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा - 23 जून से 6 जुलाई 2025
  • लेक्चरर एंड कोच- (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 23 जून से 6 जुलाई 2025
  • टेक्निकल असिस्टेंट (जियोफिजिक्स) प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 7 जुलाई 2025
  • बायोकेमिस्ट प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 7 जुलाई 2025
  • जूनियर केमिस्ट प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 8 जुलाई 2025
  • असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर (पीडब्ल्यूडी) प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 8 जुलाई 2025
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 9 जुलाई 2025
  • रिसर्च असिस्टेंट (मूल्यांकन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 10 जुलाई 2025
  • डिप्टी जेलर प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 13 जुलाई 2025
  • असिस्टेंट फिशरीज डवलेपमेंट ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 29 जुलाई 2025
  • ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटशिप प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 29 जुलाई 2025
  • वाइस प्रिंसीपल/सुपरीटेंडेंट आइटीआई प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 30 जुलाई से 1 अगस्त 2025
  • एनालिस्ट कम प्रोग्रामर प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 17 अगस्त 2025
  • सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 7 से 12 सितंबर 2025
  • प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 13 सितंबर 2025
  • सहायक अभियंता (प्रारंभिक) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 28 सितंबर 2025
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 12 अक्टूबर 2025
  • एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट परीक्षा-2024 - 12 से 19 अक्टूबर 2025
  • सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 9 नवंबर 2025
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 - 1 से 12 दिसंबर, 15 से 19 दिसंबर एवं 22 से 24 दिसंबर 2025

कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर 'Latest Updates' सेक्शन में जाएं.
  3. यहां, 'RPSC Exam Calendar 2025 Dates' लिंक पर क्लिक करें.
  4. अब एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें सभी परीक्षाओं की डेट्स दी गई होंगी.
  5. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और आगे के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 

DU में जॉब पाने का शानदार मौका, इस डेट तक कर लें अप्लाई, भरे जाएंगे इतने पद

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget