एक्सप्लोरर

IOCL Recruitment 2021: IOCL में 533 पदों पर निकली भर्तियां, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन

IOCL JEA Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर सहायक सहित कई पदों पर भर्तियों (IOCL  Recruitment 2021) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

Indian Oil Corporation Jobs 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited) ने जूनियर इंजीनियर सहायक सहित कई पदों पर भर्तियों (IOCL  Recruitment 2021) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. क्योंकि उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा. विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर ऑनलाइन आवेदन का स्टेप्स दिया गया है. 

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक विभाग की तरफ से इस भर्ती के जरिए कुल 553 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ये नियुक्तियां गुवाहाटी, डिगबोई और बोंगईगांव (असम) रिफाइनरियों व पेट्रोकेमिकल इकाइयों में की जाएगी. अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं. 

भर्ती डिटेल्स
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (प्रोडक्शन) – 296 पद
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्‍टेंट- IV (पी एंड यू) – 35 पद
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (इलेक्ट्रिकल) / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट- IV – 65 पद
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (मैकेनिकल) / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट- IV- 27 पद
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (इंस्ट्रुमेंटेशन) / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट- IV – 64 पद
जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट -IV – 29 पद
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (फायर एंड सेफ्टी) – 14 पद
कनिष्ठ सामग्री सहायक – IV / कनिष्ठ तकनीकी सहायक- IV – 4 पद
जूनियर नर्सिंग असिस्टेंट- IV – 1 पद

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों की 5 वर्ष की छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया
इन विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के जरिए  किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (प्रोडक्शन) पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन वर्षीय केमिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए. पीसीएम स्ट्रीम से बीएससी पास अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट पद के लिए अभ्यर्थी का पीसीएम स्ट्रीम से स्नातक होना अनिवार्य हैं.

महत्वपूर्ण तिथि: 
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जमा करने की शुरुआत: 21 सितंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जमा करने की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर 2021
PWBD उम्मीदवारों के लिए ईमेल के माध्यम से स्क्राइब के लिए निर्धारित प्रोफार्मा जमा करने की अंतिम तिथि: 18 अक्टूबर 2021
सामान्य डाक द्वारा आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी एक दस्तावेज के साथ जमा करने की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर
लिखित परीक्षा स्थल पर दस्तावेजों के साथ आवेदन की प्रिंट कॉपी हाथ से जमा करने की अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर 2021
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 24 अक्टूबर 2021
लिखित परीक्षा परिणाम के प्रकाशन की संभावित तिथि: 11 नवंबर 2021

ये भी पढ़ें
JNU Convocation 2021: जेएनयू अपना 5वां दीक्षांत समारोह 30 सितंबर को वर्चुअली आयोजित करेगा, ये हैं डिटेल्स

NEET PG Result 2021: नीट PG परिणाम 2021 घोषित, यहां चेक करें कैटेगरी वाइज कट-ऑफ

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget