एक्सप्लोरर

राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ में शिक्षकों के विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, महीने के 2 लाख तक कमाने का मौका

राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. संस्कृत में उच्च शिक्षा प्राप्त किये कैंडिडेट्स के लिये यह अभूतपूर्व मौका है, जहां वे महीने के दो लाख से भी ज्यादा कमा सकते हैं

तिरुपतिः Rashtriya Sanskrit Vidyapeeth Recruitment 2020: राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, तिरुपति ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है. इन पदों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिये संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं. ऐसा करने के लिये वेबसाइट का पता है www.rsvidyapeetha.ac.in. आपकी जानकारी के लिये बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अप्रैल 2020 है. बेहतर होगा उम्मीदवार बताये गये प्रारूप में समय रहते आवेदन कर दें.

वैकेंसी विवरण –

राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ में निकली वैकेंसीज़ का विवरण इस प्रकार है.

साहित्य में प्रोफेसर - 1 पद

संस्कृत शिक्षा में एसोसिएट प्रोफेसर -1 पद

अनुसंधान और प्रकाशन में एसोसिएट प्रोफेसर -1 पद

योग में एसोसिएट प्रोफेसर - 1 पद

विश्वस्तत्व वेदांत में सहायक प्रोफेसर - 1 पद

वास्तु में सहायक प्रोफेसर - 1 पद

अद्वैत वेदांत में सहायक प्रोफेसर - 1 पद

व्याकरण में सहायक प्रोफेसर - 1 पद

शैक्षिक योग्यता –

साहित्य में प्रोफेसर, संस्कृत शिक्षा में एसोसिएट प्रोफेसर / अनुसंधान और प्रकाशन / योग – इन पदों के लिये आवेदन करने के लिये आवश्यक है कि उम्मीदवार ने पीएचडी की हो.

विश्वेदेवादिता वेदांत में सहायक प्रोफेसर- इन पदों के लिये वे कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ विश्वेदेवादिता वेदांत में मास्टर डिग्री अथवा आचार्य की डिग्री ली हो. साथ ही इस पद के लिये उम्मीदवार का नेट पास होना भी जरूरी है.

वास्तु में सहायक प्रोफेसर, अद्वैत वेदांत में सहायक प्रोफेसर, व्याकरण में सहायक प्रोफेसर- मास्टर्स डिग्री होने के साथ ही नेट पास उम्मीदवार आवेदन करने के लिये पात्र हैं.

सैलरी –

साहित्य में प्रोफेसर – इस पद के लिये चयनित होने पर महीने के 1,44,200 से लेकर 2,18,200 रुपये तक सैलरी मिलेगी.

संस्कृत शिक्षा में एसोसिएट प्रोफेसर – इस पद की सैलरी रखी गयी है 1,31,400 से लेकर 2,17,100 रुपये प्रतिमाह तक.

एसोसिएट प्रोफेसर इन रिसर्च एंड पब्लिकेशन, एसोसिएट प्रोफेसर इन योग- इन पदों पर चयनित होने पर कैंडिडेट को महीने के 1,31,400 से लेकर 2,17,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा.

सहायक प्रोफेसर- इस पद के लिये वेतन निश्चित किया गया है 57,700 रुपये से लेकर 82,400 रुपये प्रतिमाह तक.

इन पदों पर चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा. उम्मीदवारों को पूरे भरे फॉर्म नीचे दिये पते पर भेजने हैं. रजिस्ट्रार, राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, तिरुपति - 517 507, चित्तूर (जिला), आंध्र प्रदेश. साथ में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाना न भूलें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget