एक्सप्लोरर

Rajasthan Recruitment 2025: राजस्थान में निकली ड्राइवर के पदों भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य में ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की तरफ से ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है. यह भर्ती सरकारी विभागों में वाहन चालकों की कमी को पूरा करने के लिए आयोजित की जा रही है. इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आवेदन 27 फरवरी 2025 से शुरू हो गए हैं और अंतिम डेट 28 मार्च 2025 निर्धारित की गई है.

ये है रिक्ति विवरण

इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न विभागों में कुल 2756 ड्राइवर पदों को भरा जाएगा. इनमें से 2602 पद गैर अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और 154 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं.

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से सेकेंडरी या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है. इसके अलावा अभ्यर्थी के पास हल्के या भारी परिवहन वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और उसे ड्राइवर के रूप में कम से कम तीन साल का अनुभव भी होना चाहिए.

उम्र सीमा

भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्राप्त होगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल और ओबीसी (क्रीमीलेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं, अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है.

चयन प्रक्रिया और परीक्षा

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), टेबलेट आधारित परीक्षा (TBT) या ऑफलाइन परीक्षा (OMR) में से एक में सम्मिलित होना होगा. परीक्षा का आयोजन 22 से 23 नवंबर 2025 तक किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- CBSE की एक साल में दो बोर्ड परीक्षाओं को लेकर यहां है हर सवाल का जवाब, सिलेबस से लेकर मार्कशीट तक हर जानकारी

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
  • आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पहले 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) करना होगा.
  • जिसके बाद अभ्यर्थी को व्यक्तिगत विवरण भरकर आवेदन फॉर्म को सबमिट करना होगा.
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद ही फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें- CBSE की तरह पाकिस्तान में भी हैं 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए बोर्ड, जानिए कैसे होती है पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में करनी है नौकरी, जानें कितनी होती है सैलरी?
संसद में करनी है नौकरी, जानें कितनी होती है सैलरी?
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में नौकरी का मौका, 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में नौकरी का मौका, 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
high paying jobs for women: महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 नौकरियां, पैसे के साथ सुकून भी
महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 नौकरियां, पैसे के साथ सुकून भी
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
Embed widget