एक्सप्लोरर

Railway Jobs 2025: ​रेलवे में निकली 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, अप्लाई करने की लास्ट डेट बेहद करीब

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी में कुल 434 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है. इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अगर आप स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी के तहत बड़ी भर्ती निकाली है. इस बार कुल 434 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के लिए आधार नंबर और ओटीपी की आवश्यकता होगी.

रेलवे द्वारा निकाले गए कुल 434 पदों में सबसे ज्यादा भर्ती नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के लिए की जा रही है. इस पद पर 272 रिक्तियां हैं और इनका शुरुआती वेतन 44,900 रुपये तय किया गया है. फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) के लिए 105 पद हैं, जिन पर शुरुआती वेतन 29,200 रुपये मिलेगा. हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर के 33 पद निकाले गए हैं और इन पर भी 35,400 रुपये शुरुआती वेतन तय किया गया है. छोटी संख्या में भी कुछ पदों की भर्ती होगी, जैसे - डायलिसिस टेक्नीशियन के 4 पद, रेडियोग्राफर (एक्स-रे टेक्नीशियन) के 4 पद और ईसीजी टेक्नीशियन के 4 पद. इनका शुरुआती वेतन 25,500 रुपये से 35,400 रुपये के बीच रहेगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष, तो कुछ के लिए 19 या 20 वर्ष तय की गई है. इसी तरह अधिकतम आयु सीमा भी पद के अनुसार बदलती है. कहीं यह 33 वर्ष है, तो कहीं 35 वर्ष या फिर 40 वर्ष तक. शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को इसे जरूर पढ़ना चाहिए ताकि कोई गलती न हो.

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा और अंत में मेडिकल टेस्ट होगा. सीबीटी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को तैयारी करते समय निगेटिव मार्किंग का ध्यान रखना जरूरी है.

आवेदन करने का तरीका
  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • यहां से अपने क्षेत्र का RRB (जैसे RRB मुंबई, RRB इलाहाबाद आदि) चुनें.
  • "CEN No..." सेक्शन के अंतर्गत पैरामेडिकल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन ढूंढें.
  • "Apply Online" या "New Registration" पर क्लिक करें.
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर नया रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिले लॉगिन डिटेल्स से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • मांगे गए दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें.
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • सभी जानकारी ध्यान से जांचकर "Final Submit" पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें-  NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 जारी, ओवरऑल कैटेगरी में इस कॉलेज ने किया टॉप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन
NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
Bullet Train Driver: बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
RRB JE recruitment 2026: रेलवे ने 4098 पदों पर भर्ती का किया ऐलान, 14 अगस्त से JE-DMS और CMA के पदों पर शुरू होंगे आवेदन
रेलवे ने 4098 पदों पर भर्ती का किया ऐलान, 14 अगस्त से JE-DMS और CMA के पदों पर शुरू होंगे आवेदन

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget