एक्सप्लोरर

NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग जारी, ओवरऑल कैटेगरी में इस संस्थान ने किया टॉप

NIRF Rankings 2025: राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 की घोषणा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कर दी है. इस रैंकिंग से छात्रों को टॉप कॉलेज और यूनिवर्सिटी चुनने में आसानी होगी.

शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 की घोषणा आज कर दी गई. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक तौर पर रैंकिंग जारी की. शिक्षा मंत्रालय की ओर से NIRF की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर उपलब्ध करा दी गई है. इस साल भी ओवरऑल कैटेगिरी में आईआईटी मद्रास नंबर एक पोजीशन पर रहा. यह संस्थान लगातार 10वीं बार इस रैंक पर काबिज है. 

हर साल की तरह इस बार भी छात्र और अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि कौन सा संस्थान टॉप पर पहुंचेगा और किन कॉलेजों को बेहतर प्रदर्शन के लिए पहचान मिलेगी. NIRF रैंकिंग देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता का बड़ा पैमाना माना जाता है और यह छात्रों के लिए करियर का सही चुनाव करने में मददगार साबित होती है.

किन श्रेणियों में घोषित हुई रैंकिंग?

इस बार की रैंकिंग में इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, दंत चिकित्सा (डेंटल), फार्मेसी, कानून और रिसर्च सहित कई श्रेणियों को शामिल किया गया है. साथ ही विश्वविद्यालय और समग्र (ओवरऑल) श्रेणियों में भी संस्थानों की रैंकिंग तय की गई है. इस लिस्ट से छात्रों को यह समझने में आसानी होगी कि कौन-सा कॉलेज पढ़ाई, रिसर्च और प्लेसमेंट के लिहाज से बेहतर है. यही वजह है कि हर साल लाखों छात्र NIRF रैंकिंग का इंतजार करते हैं.

ओवरऑल टॉप 10 संस्थान ​- NIRF 2025

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की
  • ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), दिल्ली
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी

यह भी पढ़ें- कौन हैं मनोज जरांगे, जिनकी वजह से घुटनों पर आ गई महाराष्ट्र सरकार? जान लें यह कितने पढ़े-लिखे?


कैसे तय होती है NIRF रैंकिंग?

NIRF यानी National Institutional Ranking Framework उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन कुछ तय मानदंडों पर करता है. हर संस्थान को पांच प्रमुख पैरामीटर्स पर परखा जाता है और इन्हीं के आधार पर अंक देकर रैंक तय की जाती है.

  • शिक्षण और सीखना (Teaching & Learning) - 30% वेटेज: इसमें फैकल्टी, स्टूडेंट-टीचर अनुपात, इंफ्रास्ट्रक्चर और पढ़ाई की क्वालिटी को देखा जाता है.
  • शोध और पेशेवर अभ्यास (Research & Professional Practice) - 30% वेटेज: इसमें रिसर्च पेपर्स, पेटेंट, पब्लिकेशन और प्रोजेक्ट्स का आकलन होता है.
  • स्नातक परिणाम (Graduation Outcome) - 20% वेटेज: छात्रों की डिग्री पूरी करने के बाद की सफलता दर, प्लेसमेंट और उच्च शिक्षा में दाखिला इस हिस्से का हिस्सा है.
  • आउटरीच और समावेशन (Outreach & Inclusivity) - 10% वेटेज: इसमें अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों के छात्रों की भागीदारी, महिला छात्रों का प्रतिशत और विविधता पर ध्यान दिया जाता है.
  • धारणा (Perception) - 10% वेटेज: इसमें इंडस्ट्री, अकादमिक जगत और समाज की नजर में संस्थान की प्रतिष्ठा को मापा जाता है.  

यह भी पढ़ें- ज्योतिरादित्य के बेटे महाआर्यमन ने किस कॉलेज से की पढ़ाई, MP क्रिकेट एसोसिएशन का प्रेसिडेंट बनने के लिए कौन-सी डिग्री जरूरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बढ़ा पढ़ाई का क्रेज, 173 देशों के 58 हजार से ज्यादा विदेशी स्टूडेंट्स ले रहे एजुकेशन; ये देश सबसे आगे
देश में बढ़ा पढ़ाई का क्रेज, 173 देशों के 58 हजार से ज्यादा विदेशी स्टूडेंट्स ले रहे एजुकेशन; ये देश सबसे आगे
AI से फसलों को बचाने वाली रिसर्च का बनें हिस्सा, हंसराज कॉलेज में JRF और प्रोजेक्ट एसोसिएट की भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
AI से फसलों को बचाने वाली रिसर्च का बनें हिस्सा, हंसराज कॉलेज में JRF और प्रोजेक्ट एसोसिएट की भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स
बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget