एक्सप्लोरर

पावर ग्रिड में निकली बंपर भर्तियां, फील्ड इंजीनियर और सुपरवाइजर के 1500 से ज्यादा पद खाली

Power Grid Recruitment 2025: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के 1543 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका आ गया है. पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. कंपनी ने फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के 1543 पदों पर भर्तियां निकालने का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 17 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है ताकि देशभर से कोई भी युवा आसानी से इसमें हिस्सा ले सके.

कौन कर सकता है आवेदन?

फील्ड इंजीनियर और सुपरवाइजर बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता तय की गई है. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. न्यूनतम 55% अंक लाना जरूरी है. इसके अलावा कुछ खास पात्रताएं भी जरूरी हैं जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यान से पढ़कर पूरा करना होगा. ये सभी डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन और वेबसाइट पर दी गई हैं.

कितनी मिलेगी सैलरी?

फील्ड इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 30,000 से 1,20,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. वहीं फील्ड सुपरवाइजर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 23,000 से 1,05,000  रुपये   तक सैलरी दी जाएगी. यानी दोनों पदों पर अच्छे पैकेज के साथ करियर बनाने का शानदार अवसर है.

आयु सीमा कितनी है?

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 29 वर्ष तय की गई है. हालांकि, सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट दी जाएगी. एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी. जबकि ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी. दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें : असिस्टेंट प्रोफेसर के 57 पदों पर निकली भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

पावर ग्रिड की भर्ती परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट के आधार पर होगी. उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी. हर सही उत्तर पर उम्मीदवार को 1 अंक मिलेगा. खास बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत उत्तर पर नंबर नहीं काटे जाएंगे. यह उम्मीदवारों के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है.

परीक्षा में इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल

  • तकनीकी (Technical)
  • अंग्रेजी भाषा
  • रीजनिंग
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  • सामान्य जागरूकता

आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवार को पावर ग्रिड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • वहां भर्ती सेक्शन में जाकर ‘फील्ड इंजीनियर/सुपरवाइजर भर्ती 2025’ लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से भरनी होगी.
  • जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे.
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा.
  • अब उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.

    यह भी पढ़ें :  ट्रंप के टैरिफ से किन सेक्टर्स में ले-ऑफ का खतरा, जानें चली जाएंगी कितनी नौकरियां?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Bank Of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget