एक्सप्लोरर

Web Designing में करियर बनाने की कर रहे हैं प्लानिंग? जानें क्या है ये कोर्स और करियर स्कोप

आज हर दिन हर सेक्टर में नई-नई वेबसाइट्स लॉन्च की जा रही हैं. यही वजह है कि वेब डिजाइनर की डिमांड भी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. 12वीं के बाद वेब डिजाइनिंग का कोर्स कर आसानी से नौकरी मिल जाती है.

इंटरनेट ने आज लोगों की जिंदगी में अहम जगह बना ली है. आज हर छोटी-बड़ी जानकारी हासिल करने के लिए इंटरनेट का ही सहारा लिया जाता है. आज हर सेक्टर के लिए तमाम तरह की वेबसाइट्स उपलब्ध हैं. ऐसे में कंज्यूमर को लुभाने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां काफी अट्रैक्टिव वेबसाइट्स बनाती हैं. इन वेबसाइट्स को बनाने के लिए वेब डिजाइनर की जरूरत होती है. यही वजह है कि आज के डिजिटल युग में वेब डिजानिंग की डिमांड भी काफी बढ़ गई है और इसीलिए इस फील्ड में करियर का भी काफी स्कोप है.

12वीं के बाद करें वेब डिजाइनिंग का कोर्स

12वीं के बाद जल्द से जल्द कमाने की सोच रहे छात्र वेब डिजाइनिंग का कोर्स कर सकते हैं. वेब डिजाइनिंग में शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर डिप्लोमा और डिग्री कोर्स उपलब्ध हैं. वेब डिजाइनिंग में डिप्लोमा कोर्स जहां 3 से 6 महीने का होता है तो वहीं डिग्री कोर्स 3 साल का होता है. वेब डिजाइनिंग का कोर्स कई प्राइवेट संस्थान कराते हैं. इस कोर्स के दौरान वेब डिजाइनिंग के साथ-साथ एनीमेशन की भी ट्रेनिंग दी जाती है.

वेब डिजाइनिंग के साथ कई स्किल्स सीख सकते हैं

वेब डिजाइनिंग का कोर्स करने के दौरान कई स्किल्स सिखाई जाती हैं. इस दौरान टेंपलेट डिजाइनिंग, लोगो डिजाइनिंग, 3डी और 2डी एनिमेशन के साथ पोर्टफोलियो डिजाइनिंग, फ्लैशन, बैनर डिजाइनिंग व ग्राफिक डिजाइनिंग सहित वेबसाइट मेंटनेंस, और जावा स्क्रिप्ट जैसी कई स्किल्स में ट्रेंड किया जाता है.

वेब डिजानर क्या करता है

वेब डिजाइनर का काम वेबसाइट के लुक को बेहतरीन बनाना है. इसके साथ ही वेबसाइट के लुक को अच्छा बनाने लिए वेब डिजाइनर कंटेट को कहां और कैसे प्लेस किया जाना है ये भी तय करता है.

वेब डिजाइनिंग कोर्स करने के लिए कितनी फीस दी जाती है

वेब डिजाइनिंग का कोर्स ऑफर करने वाले संस्थानों में इसकी अलग-अलग फीस है. हालांकि लगभग सभी इंस्टीट्यूट डिप्लोमा कोर्स कराने के लिए 7 हजार से 18 हजार रुपये तक की फीस लेते हैं.

वेब डिजाइनर की सैलरी

वेब डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद करियर का काफी स्कोप है. वेब डिजाइनर के तौर पर 15 से 20 हजार रुपए की नौकरी आसानी से मिल जाती है. जैसे-जैसे इस फील्ड में अनुभव बढ़ता है और नए-नए सॉफ्टवेयर सीखते जाते हैं वैसे-वैसे सैलरी भी बढ़ती है. इस फील्ड में एक्सपीरियंस के बाद आसानी से 50 से 60 हजार रुपए महीने की जॉब भी मिल जाती है.

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यंग प्रोफेशनल्स के लिए NHIDCL ने निकाली वैकेंसी, 2.75 लाख तक मिलेगी सैलरी
यंग प्रोफेशनल्स के लिए NHIDCL ने निकाली वैकेंसी, 2.75 लाख तक मिलेगी सैलरी
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती
सरकारी नौकरी का मौका, NHIDCL में यंग प्रोफेशनल वैकेंसी; 45 साल तक करें अप्लाई
सरकारी नौकरी का मौका, NHIDCL में यंग प्रोफेशनल वैकेंसी; 45 साल तक करें अप्लाई

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget