एक्सप्लोरर

सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका, 3481 मेडिकल ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, इस दिन से करें अप्लाई

Government Job: एमबीबीएस की डिग्री है तो इस राज्य में निकले मेडिकल ऑफिसर के बंपर पद पर करें अप्लाई. चयनित होने पर महीने के 55,000 से अधिक सैलरी मिलेगी.

OPSC MO Recruitment 2022: ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन ने मेडिकल ऑफिसर के 3481 पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ओपीएससी की इन वैकेंसी के लिए आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं. आवेदन शुरू होंगे 27 दिसंबर 2022 से और अप्लाई करने की लास्ट डेट है 27 जनवरी 2022. वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं.

ऑनलाइन करें अप्लाई

ओपीएससी के मेडिकल ऑफिसर पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं. इसके लिए ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का पता है – opsc.gov.in. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3481 पद भरे जाएंगे. ये रिक्तियां ग्रुप ए जूनियर ब्रांच के लिए हैं. हेल्थ एंड फैमिली हेल्थ डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले ओडिशा मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेस कैडर के लिए इन्हें निकाला गया है.

मिलेगी इतनी सैलरी

ओपीएससी के मेडिकल ऑफिसर पद पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को लेवल 12 के हिसाब से महीने के 56,100 रुपये सैलरी मिलेगी. इसके साथ ही सरकार से समय-समय पर मिलने वाली दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी.

कौन है आवेदन के लिए योग्य

इन पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास एमसीआई से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से एमबीबीएस की डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही ओडिशा मेडिकल रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत कैंडिडेट के पास वैलिड रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. एज लिमिट की बात करें तो इन पद के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 21 से 38 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

इन पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है. इन भर्तियों के लिए कैंडिडेट का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. परीक्षा 200 अंक की होगी, जिसमें 200 ही सवाल आएंगे. पेपर में मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चंस आएंगे और हर एक सवाल एक अंक का होगा. एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं है और सवालों का जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: यहां निकली 1200 से अधिक पद पर वैकेंसी, आज ही करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget