एक्सप्लोरर

NIPER रायबरेली में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और ऑफिसर बनने का मौका

राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER), रायबरेली ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्थित राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NIPER) ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. अच्छे संस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 तक या उससे पहले किसी भी समय ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट niperraebareli.edu.in पर जाना होगा.

इस भर्ती के तहत कुल चार पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इन पदों में असिस्टेंट रजिस्ट्रार, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट ग्रेड-II शामिल हैं. ये सभी पद एडमिनिस्ट्रेशन (नॉन फैकल्टी) श्रेणी में आते हैं. भर्ती का चयन योग्य उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और अन्य मापदंडों के आधार पर किया जाएगा.

योग्यता और अनुभव

असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम आठ साल का अनुभव जरूरी है.

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय में बैचलर डिग्री और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के रूप में पांच साल का अनुभव होना जरूरी है. वहीं, असिस्टेंट ग्रेड-II पद के लिए भी बैचलर डिग्री और आवश्यक अनुभव अनिवार्य है. केवल योग्य और अनुभव युक्त उम्मीदवार ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा

असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है. एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट ग्रेड-II पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

सैलरी कितनी?

NIPER रायबरेली में चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 5, 8 और 10 के अनुसार पदानुसार वेतन मिलेगा. यह वेतन सरकारी नियमों और नॉन-टीचिंग पदों की श्रेणी के हिसाब से तय किया गया है.

आवेदन की प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. उम्मीदवारों को सबसे पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.niperraebareli.edu.in पर जाना होगा. वहां Recruitment Portal पर लॉगिन कर ईमेल, पासवर्ड और मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, जन्मतिथि, पता, पद, शैक्षिक योग्यता और अनुभव जैसी सारी जानकारी भरें. साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें - लाखों में चाहिए सैलरी तो आज ही करें इस वैकेंसी के लिए अप्लाई, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget