एक्सप्लोरर

ISRO में निकली वैकेंसी, 1.42 लाख तक है महीने की सैलरी, इस तारीख से भर सकते हैं फॉर्म

ISRO VSSC Bharti 2023: इसरो विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर ने कई पद पर भर्ती निकाली है. आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं. जानिए कब से कर सकते हैं अप्लाई और क्या है लास्ट डेट.

ISRO VSSC Recruitment 2023: विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर ने बहुत से पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से टेक्नीशियन, ड्रॉट्समैन – बी और रेडियोग्राफर – ए समेत तमाम पद भरे जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. इन पद के लिए आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं, आवेदन शुरू होंगे 4 मई 2023 से और इन पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट है 18 मई 2023. फॉर्म केवल ऑनलाइन भरा जा सकता है, इसके लिए आपको इसरो वीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.

इस वेबसाइट से करें अप्लाई

एप्लीकेशन लिंक एक्टिव हो जाने के बाद कैंडिडेट्स इसरो विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – vssc.gov.in. इन पद के लिए डिटेल्ड अभी जारी नहीं हुआ है. कुछ दिनों में इसी वेबसाइट पर इन पद के बारे में डिटेल में जानकारी पायी जा सकती है.

वैकेंसी विवरण

कुल पद – 112

टेक्निकल असिस्टेंट – 60 पद

साइंटिफिक असिस्टेंट – 2 पद

लाइब्रेरी असिस्टेंट – 1 पद

टेक्निशियन – बी – 43 पद

ड्रॉट्समैन – बी – 5 पद

रेडियोग्राफर – ए – 1 पद

क्या है योग्यता और कितना है शुल्क

इन पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार है और अलग-अलग है. इनके बारे में डिटेल में जानकारी कुछ समय में उपलब्ध करायी जाएगी. साथ ही आधिकारिक वेबसाइट से भी आप इस बारे में डिटेल पता कर सकते हैं. मोटे तौर पर बीई, बीटेक, डिप्लोमा और संबंधित फील्ड में आईटीआई किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. आयु सीमा भी उम्र के अनुसार है. जहां तक आवेदन शुल्क की बात है तो इन पद के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना है.

कैसे होगा सेलेक्शन, कितनी है सैलरी

इन पद पर सेलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा देनी होगी और रिटेन एग्जाम के बाद स्किल टेस्ट होगा. दोनों चरण पास करने वाले कैंडिडेट का सेलेक्शन फाइनल माना जाएगा. सेलेक्ट होने पर सैलरी महीने के 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक है.

यह भी पढ़ें: यहां 8 हजार से ज्यादा पद पर निकली वैकेंसी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 
क्या है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना, इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
क्या है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना, इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
सरकारी नौकरी का बंपर मौका, UPPSC ने निकालीं कई वैकेंसी
सरकारी नौकरी का बंपर मौका, UPPSC ने निकालीं कई वैकेंसी
भारत में कब और कहां देखें WWE लाइव स्ट्रीमिंग, जानें पूरा शेड्यूल
भारत में कब और कहां देखें WWE लाइव स्ट्रीमिंग, जानें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
Embed widget