एक्सप्लोरर

ISRO में साइंटिस्ट और इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, 14 जुलाई तक करें आवेदन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की तरफ से साइंटिस्ट और इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली गई है. उम्मीदवार भृत के लिए फटाफट आवेदन कर लें.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसरो ने साइंटिस्ट और इंजीनियर के 39 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. जो भी उम्मीदवार अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका है.

इसरो द्वारा ग्रुप-A कैटेगरी के तहत साइंटिस्ट/इंजीनियर एससी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक अभ्यर्थी 24 जून से 14 जुलाई 2025 के बीच ISRO की वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

  • सिविल इंजीनियरिंग – 18 पद
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 10 पद
  • रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग – 9 पद
  • आर्किटेक्चर – 1 पद
  • ऑटोनॉमस बॉडी के तहत सिविल इंजीनियर – 1 पद

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE या B.Tech किया होना चाहिए और कम से कम 65% अंक हासिल किए होने चाहिए. इसके अलावा संबंधित विषय में विशेषज्ञता और निर्धारित योग्यताएं होना अनिवार्य है.

उम्र सीमा

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है (14 जुलाई 2025 तक). OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष और SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी.

चयन कैसे होगा?

पार्ट I में विषय से जुड़े 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी. पार्ट II में एप्टीट्यूड और एबिलिटी से संबंधित 15 प्रश्न होंगे, जिनमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें:  JNU में फिर उठी अपनी एंट्रेंस परीक्षा की मांग, छात्रसंघ का आंदोलन तेज; जानें छात्रों की मांग और कुलपति का रुख

आवेदन कैसे करें?

  1. अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं.
  2. इसके बाद उम्मीदवार “Careers” सेक्शन में जाएं और रजिस्ट्रेशन करें
  3. फिर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  4. अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  5. इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर दें
  6. फिर उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लें

यह भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम
बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
IUAC Recruitment 2026: केंद्र सरकार के संस्थान में निकली भर्ती, इन पदों पर करें आवेदन; लाखों में है सैलरी
केंद्र सरकार के संस्थान में निकली भर्ती, इन पदों पर करें आवेदन; लाखों में है सैलरी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget