एक्सप्लोरर

इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कई ट्रेडों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया से जुड़े जरूरी नियमों को जानकर तुरंत करें अप्लाई.

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे और किसी बड़ी प्रतिष्ठित कंपनी में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड एक शानदार अवसर लेकर आया है. इंडियन ऑयल के मार्केटिंग डिवीजन ने देश के विभिन्न राज्यों के लिए ट्रेड, टेक्निशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 335 खाली पदों को भरा जाएगा. इन पदों पर आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 नवबंर 2026 को शाम 5 बजे तक अपना फॉर्म ऑनलाइन भरा सकते हैं. 

पदों का विवरण और जरूरी शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्निशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस की नियुक्ति की जाएंगी. टेक्निशियन अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 3 साल का रेगुलर डिप्लोमा होना अनिवार्य है.

ट्रेड अप्रेंटिस ITI के लिए 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में दो साल का फुल-टाइम ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है. ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BA, B.Com, B.Sc या BBA की रेगुलर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए केवल 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. 

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क 

आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है. उम्र की गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों जैसे SC, ST, OBC उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी. सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है. 

बिना परीक्षा और इंटरव्यू के होगा सीधा चयन

IOCL अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों द्वारा उनकी शैक्षणिक योग्यता जैसे डिप्लोमा, डिग्री या ITI में प्राप्त किए गए अंकों के प्रतिशत के आधार पर एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इस लिस्ट में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा.

यह भी पढ़ें: बिहार में दरोगा भर्ती पर क्यों मचा बवाल? सड़कों पर उतरे हजारों में उम्मीदवार

ट्रेनिंग की अवधि और कैसे करें आवेदन?

चयनित उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल के तहत 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके दौरान उन्हें हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड भी मिलेगा. उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि इसके आवेदन IOCL की मुख्य वेबसाइट पर नहीं, बल्कि योग्यता अनुसार नेशनल अप्रेंटिसशिप पोर्टल्स के जरिए करने होंगे.

ITI और 12वीं पास उम्मीदवारों को NAPS पोर्टल पर और डिप्लोमा व ग्रेजुएट उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. इसके बाद लॉगिन करके Indian Oil Corporation Limited (Marketing Division) सर्च करके अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 से पहले अपना आवेदन सबमिट करना होगा.

यह भी पढ़ें: कभी भी शुरू हो सकता है JEE मेन 2027 रजिस्ट्रेशन, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

दीनदयाल पाटीदार एबीपी लाइव में कार्यरत हैं. एजुकेशन बीट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह स्कूल और यूनिवर्सिटी एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाओं के नतीजों, सरकारी भर्तियों, स्कॉलरशिप और शिक्षा से जुड़ी नीतियों पर नियमित तौर पर खबरें लिखते हैं, ताकि छात्रों और अभिभावकों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुंच सके. उनकी कोशिश रहती है कि जटिल से जटिल सरकारी नियम और शैक्षणिक अपडेट भी पाठकों तक आसान और समझने लायक भाषा में पहुंचे.

एबीपी लाइव में आने से पहले दीनदयाल पाटीदार अपनी यूनिवर्सिटी की मीडिया टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्होंने कैंपस से जुड़ी खबरों, इवेंट्स और एकेडमिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग और कवरेज की जिम्मेदारी निभाई. इसी दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, न्यूज राइटिंग की बारीकियां और खबरों को सही फॉर्मेट व भाषा में पेश करने का हुनर सीखा, जो आज उनकी पत्रकारिता का अहम हिस्सा हैं.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने मंदसौर यूनिवर्सिटी, मंदसौर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीए-जेएमसी) में स्नातक की पढ़ाई की है. वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget