एक्सप्लोरर

IHM में निकली भर्ती के लिए 50 साल तक के कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई, लाखों में है सैलरी

IHM Bharti 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रीशन ने कई पद पर भर्ती निकाली है. इनके लिए आवेदन कैसे करना है और क्या है लास्ट डेट, जानिए सभी जरूरी डिटेल.

IHM Recruitment 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, भोपाल ने कई पद पर भर्ती निकाली है. इन भर्तियों की खास बात ये है कि इनके लिए 50 साल तक की उम्र के कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से एडमिनिस्ट्रेटिव कम अकाउंट्स ऑफिसर, लेक्चरर कम इंस्ट्रक्टर, असिस्टेंट इंस्ट्रक्टर, लोअर डिवीजन क्लर्क आदि कई पद भरे जाएंगे. इन वैकेंसी का विज्ञापन 18 से 24 फरवरी 2023 के रोजगार समाचार-पत्र में प्रकाशित हुआ था.

क्या है लास्ट डेट

इन वैकेंसी के लिए लास्ट डेट के संबंध में नोटिस में ये जानकारी दी गई है कि इंप्लॉइमेंट न्यूज पेपर में विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिन के अंदर योग्य उम्मीदवारों को आवेदन कर देना है. ये विज्ञापन 18 से 24 फरवरी 2023 के समाचार पत्र में निकला है.

वैकेंसी विवरण

आईएचएम भोपाल में निकली वैकेंसी का विवरण इस प्रकार है.

एडमिनिस्ट्रेटिव कम अकाउंट्स ऑफिसर – 1 पद

लेक्चरर कम इंस्ट्रक्टर – 1 पद

असिस्टेंट लेक्चरर कम असिस्टेंट इंस्ट्रक्टर – 3 पद

लोअर डिवीजन क्लर्क – 3 पद

टीचिंग एसोसिएट्स - 5 पद

क्या है एजुकेशनल क्वालीफिकेशन

इन पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग है. बेहतर होगा हर पद के बारे में डिटेल में और अलग-अलग जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. इसी तरह सभी पद के लिए आयु सीमा भी भिन्न है. मोटे तौर पर इन वैकेंसी के लिए 28 से 50 साल तक के कैंडिडेट्स फॉर्म भर सकते हैं.

शुल्क कितना है

इन पद पर अप्लाई करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 500 रुपये देने होंगे. अन्य डिटेल नोटिस में से चेक कर सकते हैं.

सैलरी कितनी मिलेगी

इन वैकेंसी के लिए सैलरी भी पद के अनुसार अलग है. एडमिनिस्ट्रेटिव कम अकाउंट्स ऑफिसर पद पर सैलरी महीने के 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक है. लेक्चरर पद पर सैलरी 44,900 रुपये से लकर 1,42,400 रुपये तक है. इसी प्रकार बाकी पद की सैलरी भी अच्छी है.

कैसे करना है आवेदन

इन पद पर आवेदन केवल ऑफलाइन होंगे लेकिन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको आईएचएम भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – ihmbhopal.ac.in. यहां से फॉर्म डाउनलोड करें और फॉर्म भरकर नीचे दिए पते पर भेज दें. - प्रिंसिपल/सेक्रेटरी, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रिशन, एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के नजदीक, 1100 क्वॉर्टर्स, भोपाल - 452016, मध्य प्रदेश.

यह भी पढ़ें: मुफ्त में अच्छी नौकरी दिलाते हैं ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
Explained: 60,000 कर्मचारियों को 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या है? माइक्रोसॉफ्ट का कदम 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
60,000 कर्मचारियों का 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या? माइक्रोसॉफ्ट में 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget