एक्सप्लोरर

ICAI CA Final Result 2020: सीए फाइनल रिजल्ट की तारीख को लेकर है कन्फ्यूजन तो पढ़ें ये खबर

ICAI ने सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम आज /कल में किसी भी क्षण अपनी ऑफिशियल साईट पर जारी कर सकता है. छात्र/ छात्राएं अपना रिजल्ट यहीं से चेक करें.

ICAI CA Final Result 2020: ICAI इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम आज या कल में किसी भी समय घोषित कर सकता है. सीए फाइनल रिजल्ट (ICAI CA Final Result 2020) को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायगा. जो छात्र/ छात्राएं सीए की फाइनल परीक्षा में शामिल हुए थे वे रिजल्ट घोषित होने के बाद आईसीएआई की आधिकारिक साईट पर से चेक कर सकते हैं. यह रिजल्ट ओल्ड और न्यू कोर्स दोनों के लिए घोषित होगा. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल रिजल्ट 2020 की घोषणा से सम्बंधित किसी निश्चित तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी. यद्यपि आईसीएआई की ओर से 7 जनवरी 2020 को एक नोटिस जारी किया गया था. इसके अनुसार सीए (ओल्ड और न्यू कोर्स) परीक्षाओं के परिणाम 16 जनवरी 2020 की शाम या 17 जनवरी 2020 को घोषित किए जाने की उम्मीद है. आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा परिणाम के साथ ऑल इंडिया मेरिट (50 वीं रैंक तक) भी जारी की जायेगी. आईसीएआई, सूचना प्रणाली ऑडिट (आईएसए) आकलन परीक्षा के परिणाम की भी घोषणा करेगा. यह परीक्षा 28 दिसंबर, 2019 को आयोजित की गई थी. अंतर्राष्ट्रीय कराधान असेसमेंट टेस्ट, बीमा और जोखिम प्रबंधन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून और डब्ल्यूटीओ जैसे  पोस्ट क्वालीफिकेशन कोर्स की परीक्षाओं के रिजल्ट  3 फरवरी या 4 फरवरी को घोषित किये जाएगें. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, सीए की परीक्षा वर्ष में दो बार- नवंबर और मई में आयोजित करवाता है. मई 2020 में होने वाली  ICAI CA परीक्षा का कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है. यह परीक्षा 2 मई से 18 मई तक आयोजित की जाएगी और सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट (IPC), इंटरमीडिएट और अंतिम परीक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से 26 फरवरी तक संपन्न की जाएगी.  जैसा कि विदित है कि सीए फाइनल परीक्षा नवंबर 2019 में आयोजित की गई थी. ICAI सीए फाइनल परीक्षा ओल्ड कोर्स के लिए 70,000 से अधिक और न्यू कोर्स के लिए 43,000 से अधिक छात्र/ छ्त्रायें पंजीकृत थे. इस परीक्षा के लिए 330 से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी. आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम के लिए क्लिक करें  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget