एक्सप्लोरर

IB में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका,मिलेगी 1.42 लाख तक सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई

गृह मंत्रालय के अंतर्गत इंटेलिजेंस ब्यूरो ने एसीआईओ और टेक्निकल पदों पर 258 भर्तियों की घोषणा की है. उम्मीदवार 25 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली इस एजेंसी ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-II और टेक्निकल पदों के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप देश की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाने का सपना देखते हैं और इंजीनियरिंग या टेक्निकल बैकग्राउंड से हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है.

आईबी की इस भर्ती के तहत कुल 258 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 16 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भरना होगा.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है. यह डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन या कंप्यूटर इंजीनियरिंग जैसे विषयों में होनी चाहिए. साथ ही, कुछ पदों के लिए स्नातकोत्तर और अन्य तय पात्रताएं भी मांगी गई हैं.

उम्र सीमा

आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी.

सैलरी कितनी मिलेगी?

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बेहद शानदार सैलरी दी जाएगी. चयन के बाद उन्हें हर महीने 44,900 से 1,42,400 तक का वेतन मिलेगा. इसके अलावा उन्हें सरकारी नौकरी के अन्य फायदे जैसे डीए, एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और मेडिकल सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

ऐसे होगा सिलेक्शन

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी. पहले चरण में उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर के आधार पर किया जाएगा, जो कुल 750 अंकों का होगा. इसके बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा, जो 250 अंकों का होगा. अंत में उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा, जो 175 अंकों का होगा. इन सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

आवेदन शुल्क

एप्लीकेशन फीस भी कैटेगरी के अनुसार तय की गई है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200, जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST) के उम्मीदवारों को 100 आवेदन शुल्क देना होगा. भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें - BSF में DIG को कितनी मिलती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget