एक्सप्लोरर

इंडियन एयरफोर्स में नौकरी का मौका, एयरमैन ग्रुप-वाई भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी; जानिए कैसे करें आवेदन

इंडियन एयरफोर्स में काम करने का शानदार मौका आया है. उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आ गया है. भारतीय वायुसेना (IAF) ने एयरमैन ग्रुप-वाई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. जो उम्मीदवार वायुसेना में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका है. भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तय की गई है.

इच्छुक उम्मीदवार वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. हालांकि फिलहाल पदों की कुल संख्या की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता के आधार पर की जाएगी.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

पात्रता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे. इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने फार्मेसी में डिप्लोमा या बीएससी किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके अंक भी कम से कम 50% हों.

मिलेगा अच्छा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को पहले प्रशिक्षण के दौरान 14,600 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें सैन्य वेतनमान के तहत लगभग 26,900 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी भारतीय वायुसेना द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी.

शारीरिक मापदंड भी जरूरी

वायुसेना में शामिल होने के लिए सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, फिटनेस भी जरूरी है. उम्मीदवार की लंबाई, वजन, छाती की चौड़ाई और श्रवण शक्ति वायुसेना के तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए. छाती की न्यूनतम परिधि 77 सेमी होनी चाहिए और सुनने की शक्ति इतनी हो कि 6 मीटर दूर से फुसफुसाहट भी सुनी जा सके.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसमें अंग्रेजी, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता से संबंधित 12वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 45 मिनट होगी. इसमें सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाएगा.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा, जिसका भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IT से लेकर हिंदी टाइपिस्ट तक निकली भर्तियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget