एक्सप्लोरर

हर साल मिलेगा प्रमोशन! LinkedIn में काम करने वाले शख्स ने बताया सक्सेस का असली फॉर्मूला

लिंक्डइन में काम कर चुकीं जेड बोनाकोल्टा की कहानी लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन गई हैं. जेड बोनाकोल्टा, लिंक्डइन की एक एक्स एम्पलोयी हैं और उन्हें सिर्फ 6 साल में 5 प्रमोशन मिले.

आज के समय में किसी भी नौकरी में प्रमोशन मिलना आसान नहीं है. ऐसे में लिंक्डइन में काम कर चुकीं जेड बोनाकोल्टा की कहानी लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन गई हैं. जेड बोनाकोल्टा, लिंक्डइन में काम कर चुकी हैं और उन्हें 6 साल में 5 प्रमोशन मिले हैं. उन्होंने अपना करियर एक जूनियर लेवल से शुरू किया और फिर गूगल में सीनियर पोजिशन तक पहुंच गईं.
 
जेड बोनाकोल्टा, मियामी में रहती हैं और लिंक्डइन की थॉट लीडर्स कम्युनिटी आर्किमिडीज की को-फाउंडर भी हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे सही सोच, मेहनत और स्ट्रेटजी से उन्होंने अपने करियर में इतनी तेज ग्रोथ की. चलिए जानते हैं कि LinkedIn में काम करने वाली जेड ने सक्सेस का असली फॉर्मूला क्या बताया.

करियर में जल्दी ग्रोथ के लिए जेड की स्ट्रेटजी
जेड बोनाकोल्टा ने लिंक्डइन और फिर गूगल जैसी बड़ी कंपनियों में 6 साल से ज्यादा काम किया है. जेड का कहना है कि प्रमोशन आपको तब मिलता है जब आप दिखा दें कि आप अगली जिम्मेदारियों के लायक हैं. इसके लिए जरूरी है कि आप प्रोएक्टिव रहें, सोच-समझकर काम करें और अपने काम में ईमानदार हों. इस दौरान उन्होंने ये भी सीखा कि प्रमोशन सिर्फ चाहने या उसका इंतजार करने से नहीं मिलता है.
 
उनका मानना है कि अगर आप करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आपको कुछ खास बातों पर काम करना होगा जैसे प्रोएक्टिव रहें,  सोच-समझकर काम करें यानी डेलीब्रेट बनें, रियल रहें और ऑथेंटिक बनें. इसके साथ ही जेड कहती हैं कि प्रमोशन सिर्फ लकी लोगों के लिए नहीं होता, बल्कि उनके लिए होता है जो मेहनत से खुद को उसके लिए तैयार करते हैं.

जल्दी प्रमोशन के लिए जेड के 4 टिप्स

1. खुद आगे बढ़ें और जिम्मेदारी लें : जेड ने बताया कि उन्होंने किसी मौके का इंतजार नहीं किया और जब कोई काम मिला, तो उन्होंने खुद उसे बड़े लेवल पर संभाला. जैसे सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के सामने प्रेजेंटेशन देना. 

2. रिजल्ट को सही लोगों के सामने लाएं : जेड ने ऐसे लोगों के सामने अपने काम के रिजल्ट रखे, जो डिसीजन मेकर्स हैं. इससे उन्हें सीधा क्रेडिट मिला और लोगों को ये जानकर हैरानी हुई कि वह सिर्फ एक एसोसिएट थीं. 

3. वही काम चुनें जिसमें आपको ​इंटरेस्ट हो : जेड कहती हैं कि सिर्फ प्रमोशन पाने के लिए कोई भी काम मत लीजिए. वही एक्स्ट्रा काम करें जो आपको अच्छा लगे और आपका इंटरेस्ट हो, नहीं तो बर्नआउट हो सकता है. 

4. पहले अपनी मौजूदा जिम्मेदारी निभाएं : जेड ने यह भी बताया कि नई चीजों को शुरू करने से पहले यह जरूरी है कि आप अपने प्रजेंट काम में एक्सपर्ट बनें. बिना उस पर ध्यान दिए नया काम लेना उल्टा असर डाल सकता है. 
 
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget