एक्सप्लोरर

जिला एवं सत्र न्यायालय मेवात में स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 और चपरासी के पदों पर भर्ती, 3 जनवरी है अंतिम तिथि

जिला और सत्र न्यायाधीश मेवात ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 और चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन किया जारी. 3 जनवरी है अंतिम तिथि.

District & Sessions Judge Mewat Recruitment 2020: कार्यालय जिला और सत्र न्यायाधीश, मेवात ने स्टेनोग्राफर और प्यून के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 3 जनवरी तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं. आवेदक इस बात का ध्यान रखे कि आवेदन ऑफलाइन भेजना है. इस लिए आवेदन फॉर्म इस प्रकार से भेजें कि वह (आवेदन फॉर्म) निर्धारित तिथि को या उससे पहले कार्यालय जिला और सत्र न्यायाधीश, मेवात पहुँच जाए. देर से या अन्य किसी कारण से विलम्ब से पहुँचने के लिए  कार्यालय जिला और सत्र न्यायाधीश, मेवात उत्तरदायी नहीं होगा. और आवेदन पत्र को निरस्त कर दिया जायेगा.

रिक्तियों की कुल संख्या – 13 पद

पदों का विवरण

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड –III
  • चपरासी

पात्रता मापदंड

शैक्षिक योग्यता :

  • स्टेनोग्राफरग्रेड –III के लिए – उम्मीदवार को आवेदन पत्र पहुँचने की अंतिम तिथि तक किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए.
  • चपरासी के लिए - आवेदक किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से मिडिल उत्तीर्ण.हो और उसे हिंदी या पंजाबी का ज्ञान हो.

आयु सीमा: 1 जनवरी 2020 को उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से कम और 41 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / पीडब्ल्यूडी / महिलाओं को ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जायेगी.

वेतनमान : 16900/- से 53500/- रुपये

चयन प्रक्रिया:  आवेदकों का चयन लिखित /साक्षात्कार परीक्षा के आधार पर होगा.

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन पहुँचाने की अंतिम तिथि – 3 जनवरी 2020

साक्षात्कार की तिथि

  • A से G तक के नाम वाले – 20.01.2020
  • H से M तक के नाम वाले – 21.01 2020
  • N से R तक के नाम वाले - 22.01.2020
  • S से Z तक के नाम वाले – 23.01.2020

आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार समस्त शैक्षिक दस्तावेजों की फोटो कापी, यथा स्थान फोटो चिपका आवेदन फॉर्म और 5-5 रूपये के डाक टिकट लगे  एवं स्वयं के पते लिखे दो लिफाफे के साथ निर्धारित प्रारूप पर अपने आवेदन फॉर्म भरकर इस प्रकार भेजें कि आवेदन पत्र जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय, मेवात में निर्धारित समय से पहुँच जाए. आवेदन फॉर्म प्राप्ति की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2020 है.

आवेदन पहुँचने का पता

सेवा में,

जिला एवं सत्र न्यायाधीश

ज्यूडिशियल कोर्ट काम्प्लेक्स, मेवात नुह

हरियाणा, पिन- 122107

आधिकारिक वेबसाइट हेतु क्लिक करें 

आधिकारिक अधिसूचना 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
Explained: 60,000 कर्मचारियों को 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या है? माइक्रोसॉफ्ट का कदम 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
60,000 कर्मचारियों का 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या? माइक्रोसॉफ्ट में 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget