एक्सप्लोरर

CIPET ने 70 टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर निकाली वैकेंसी, ऑनलाइन करें अप्लाई

Central Institute Of Plastics Engineering & Technology ने तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. 13 अप्रैल 2020 के पहले आवेदन करना है.

CIPET Recruitment 2020: सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. ये पद रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग, रसायन व उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत निकले हैं. इन पदों के लिये अंतिम तिथि के पहले बताये गये प्रारूप में आवेदन करना है. सीआईपीईटी के इन पदों के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2020है.

वैकेंसी विवरण –

सीआईपीईटी में निकली वैकेंसीज़ का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है.

आईपीटी जयपुर - 7 पद

आईपीटी कोच्चि - 3 पद

आईपीटी भुवनेश्वर - 18 पद

आईपीटी चेन्नई - 11 पद

आईपीटी अहमदाबाद 1 - 2 पद

आईपीटी लखनऊ - 29 पद

शैक्षिक योग्यता - 

सहायक प्रोफेसर ग्रेड- III / II - मैकेनिकल / रसायन / विनिर्माण / उत्पादन इंजीनियरिंग / प्लास्टिक / पॉलिमर प्रौद्योगिकी / प्लास्टिक इंजीनियरिंग / सीएडी-सीएएम में से किसी एक में एमई या एमटेक किये उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके समकक्ष शिक्षा ग्रहण किये कैंडिडेट भी आवेदन के पात्र हैं.

सहायक प्रोफेसर ग्रेड - I – पूर्णकालिक पीएचडी डिग्री के साथ ही प्रथम श्रेणी में एमई या एमटेक किये उम्मीदवार एप्लाई कर सकते हैं. इनमें से किसी ब्रांच में डिग्री होनी चाहिए. मैकेनिकल / रसायन / विनिर्माण / उत्पादन इंजीनियरिंग / प्लास्टिक / पॉलिमर प्रौद्योगिकी / प्लास्टिक इंजीनियरिंग / सीएडी-सीएएम. इसके समकक्ष होने पर भी एप्लाई कर सकते हैं.

प्लेसमेंट कस्टमर रिलेशंस ऑफिसर – इस पद के लिये जरूरी है कि उम्मीदवार ने बीई, बीटेक या एमबीए किया हो. इसके साथ ही उसे भर्ती / प्रशिक्षण में 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए.

असिस्टेंट प्लेसमेंट ऑफिसर - इस पद के लिये जरूरी है कि उम्मीदवार ने बीई, बीटेक या एमबीए किया हो. इसके साथ ही उसे भर्ती / प्रशिक्षण में 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए.

लैबोरेट्री इंस्ट्रक्टर - प्रासंगिक विषय में (रसायन विज्ञान / भौतिकी / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स) स्नातक होने के साथ ही इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स या मैकेनिकल में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए या इसके समकक्ष तब आवेदन कर सकते हैं.

फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर - शारीरिक शिक्षा (बी.पीएड) में स्नातक की डिग्री होने के साथ ही 01 साल का अनुभव होने पर एप्लाई कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन –

इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन मोड के माध्यम से 13 अप्रैल 2020 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विस्तार से जानकारी के लिये ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट का पता है www.cipet.gov.in.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन
पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन
UP युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
UP युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget