एक्सप्लोरर

बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट यहां देखें, रमायनी रॉय प्रथम तो सानिया और विवेक कुमार दूसरे स्थान पर, टॉप 5 में से 4 लड़कियों ने मारी बाजी

बिहार बोर्ड यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 2022 ने कक्षा10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है. टॉप 5 स्टूडेंट्स में लड़कियां आगे रहीं.

बिहार बोर्ड यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 2022 ने कक्षा10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है. टॉप 5 स्टूडेंट्स में चार लड़कियां है. दाउदनगर की रमायनी रॉय ने बिहार टॉप किया है. उन्होंने 500 में 487 अंक (97.4 प्रतिशत) अंक हासिल किए. नवादा की सानिया और मधुबनी के विवेक कुमार दूसरे स्थान पर रहे. इन दोनों ने 486 अंक किये हैं. औरंगाबाद की प्रज्ञा तृतीय स्थान किए हैं.  पटना जिला के खुसरूपुर प्रखण्ड के महादेवा हाई स्कूल की छात्रा निर्जला कुमारी चौथे स्थान पर हैं. सर्वोदय हाई स्कूल अगियाओं भोजपुर के छात्र अनुराग कुमार,उत्क्रमित एम एस मिर्जागंज अलीगंज जमुई के सुसेन कुमार और उच्च माध्यमिक विद्यालय केरई के निखिल कुमार 483 अंक प्राप्त  कर पांचवे स्थान पर हैं.

रिजल्ट में लड़कियों का रहा दबदबा
बता दें कि इस बार परीक्षा में कुल 16,11,099 छात्र-छात्रा सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 8,20,179 परीक्षार्थी छात्र और 7,90,290 परीक्षार्थी छात्राएं थीं. इनमें से कुल 4,24,597 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. जबकि 5,10,411 परीक्षार्थी दूसरे श्रेणी और 3,47,637 विद्यार्थी तीसरे श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं.  वहीं बता दें कि टॉप 5 में 8 विद्यार्थी शामिल हैं और टॉप 10 में 39 विद्यार्थी शामिल हैं. 

यहां देखें रिजल्ट
दसवीं परीक्षा के परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर देखा जा सकता है. इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी रिजल्‍ट चेक किया जा सकता है. इसके लिए BIHAR10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेज दें. 

इस वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स इन वेबसाइट्स पर जा सकते हैं - biharboardonline.bihar.gov.in और onlinebseb.in रिजल्ट जारी होते ही हेवी ट्रैफिक के कारण कई बार वेबसाइट धीमी काम करती है. ऐसे में परेशान न हों और कुछ देर बाद कोशिश करें.

बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी, यहां करें चेक, लड़कियों ने मारी बाजी

बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 5 स्टूडेंट्स को बिहार सरकार द्वारा दिए जाएंगे ये इनाम,यहां देखें

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget