एक्सप्लोरर

HP Constable Recruitment: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर वैकेंसी, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

HP Police Constable Application 2021 हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इस भर्ती अभियान के जरिए 1334 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी.

HP Police Constable Application 2021: पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है. हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इस भर्ती अभियान के जरिए 1334 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी. आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार यानी 01 अक्तूबर से शुरू हो गई है. आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर, 2021 तक जारी रहेगी. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. 

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1334 रिक्त पदों को भरा जाना है. जिसमें 1243 पद जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल के लिए शामिल हैं. इनमें 932 पद पुरुष और 311 पद महिला के लिए हैं. इसके अतिरिक्त, 91 पद ड्राईवर कॉन्स्टेबल पुरुष के लिए हैं. आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी, आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर विस्तृत अधिसूचना की जांच कर सकते हैं.

आयु सीमा
बता दें कि हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 या कोई अन्य समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि    01 अक्तूबर, 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि    31 अक्तूबर, 2021

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का सेलेक्शन पीएसटी, पीईटी, लिखित परीक्षा, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और सर्टिफिकेट्स के लिए मार्क्स व मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. सेलेक्शन प्रोसेस की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.

  • यहां करें ऑनलाइन आवेदन
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, recruitment.hppolice.gov.in पर विजिट करना होगा.
  • अब होमपेज पर उपलब्ध न्यू यूजर लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें.
  • इसके बाद, अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें.
  • सबमिट करने के बाद आप आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. 

ये भी पढ़ें.
UMC Recruitment 2021: स्टाफ नर्स और एएनएम सहित कई पदों पर भर्तियां, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन
APPSC Direct Recruitment 2021: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रिपोर्टर, अधिकारी और प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget