एक्सप्लोरर

​​हेड मास्टर्स के पदों पर निकली बम्पर वैकेंसी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, चाहिए ये योग्यता

​बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड मास्टर के पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

​बीपीएससी यानी बिहार लोक सेवा आयोग  ने हेड मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए है. इस भर्ती अभियान के  माध्यम से हेड मास्टर के 6421  पदों पर नियुक्ति  की जाएगी.  इच्छुक  उम्मीदवार इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने  के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 28 मार्च 2022 तक आवेदन कर पाएंगे.  इस भर्ती के तहत इन पदों पर आवेदन की  प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हो चुकी है.

हेड मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र  31 से लेकर के  47 वर्ष के बीच में होनी जरूरी है. आवेदन करने के इच्छुक  उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम  50% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होनी जरूरी है और  उम्मीदवार बी.एड. / बी.ए.एड. / बीएससी.एड. पास होना ही चाहिए. इस भर्ती के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35000  प्रति माह वेतन प्रदान किया जायेगा. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए जारी किए गए  आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते है.

हेड मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के अनुरूप किया जायेगा. इस भर्ती के लिए आयोजित की जा रही  परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें, सामान्य अध्ययन से 100 अंक और बी.एड कोर्स से संबंधित 50 अंकों के सवाल मौजूद होंगे. इस परीक्षा के  इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा. प्रत्येक गलत जवाबों के लिए 0.25 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी निर्धारित की गई है.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40%, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 34%, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को 32% अंक प्राप्त करने होंगे. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 28 मार्च 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है. जिसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा.

ऐसे मिलेगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिला, सरल भाषा में समझें आखिर क्या है सीयूईटी

​​UPSC CSE Interview Schedule जारी, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget