एक्सप्लोरर

BPSC Project Manager Exam Date 2021: प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान, इस तारीख को जारी होंगे एडमिट कार्ड

प्रोजेक्ट मैनेजर के 69 पदों के लिए इस भर्ती परीक्षा का आयोजन होना है. हजारों अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है. जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे.

BPSC Project Manager Exam Date 2021: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने प्रोजेक्ट मैनेजर के 69 पदों पर होने वाली भर्ती की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. कमीशन के नए नोटिस के मुताबिक इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त 2021 को किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर आवेदन किया है वह जल्द ही कमीशन की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे. इस भर्ती के लिए कुछ महीने पहले ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. हजारों उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है. 

जानें परीक्षा की तारीख और समय
बीपीएससी के नोटिस के मुताबिक इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त 2021 को दोपहर 12:00 बजे से 2:15 बजे तक किया जाएगा. परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर तय समय से कुछ देर पहले पहुंचना होगा. इस बारे में ज्यादा जानकारी आपको एडमिट कार्ड में मिल जाएगी. आप भर्ती परीक्षा की तारीखों का नोटिस https://www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
कमीशन के मुताबिक इस भर्ती परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे जल्द ही बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे. कमीशन के मुताबिक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से एक सप्ताह पहले जारी कर दिए जाएंगे. 

पहले कोविड-19 के कारण स्थगित हुई थी परीक्षा
पहले प्रोजेक्ट मैनेजर की इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल 2021 को होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया था. अब देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार काफी कम हो गई है ऐसे में इस परीक्षा को कराने का फैसला लिया गया है. आप बीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा केंद्रों की सूची भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः IAS Success Story: असफलता और शादी की शर्त के बीच निधि सिवाच ने पास की यूपीएससी परीक्षा, जानिए उनकी स्ट्रेटेजी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget