एक्सप्लोरर

बिहार में इन पदों पर निकली बहाली, यहां जानें सैलरी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां

बिहार के युवाओं के लिये अर्बन डेवलेपमेंट एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट, गवर्नमेंट ऑफ़ बिहार, एक बढ़िया अवसर लेकर आया है. जेई के पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किये गयें हैं, जल्द करें अप्लाई

बिहार में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारकों के लिये नौकरी पाने का एक अच्छा मौका आया है. ये मौका लाया है बिहार सरकार का अर्बन डेवलेपमेंट एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट. इन आवेदनों की खास बात यह है कि इनके लिये किसी प्रकार की कोई परीक्षा नहीं देनी है. सेलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा. अगर आपको भी इन पदों के लिये आवेदन करने हैं तो देर न करें और जल्द से जल्द अप्लीकेशन भर दें.

न्यूनतम योग्यता

जिन उम्मीदवारों के पास सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल में से किसी भी ब्रांच में तीन साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा है, वे इन पदों के लिये आवेदन कर सकते हैं. अगर आयु सीमा की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष से  37 वर्ष के बीच होनी चाहिये. वहीं महिला उम्मीदवारों के लिये आयु सीमा रखी गयी है 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य. अगर आप न्यूनतम योग्यताएं पूरी करते हैं तो इन पदों के लिये अप्लीकेशन भर दें. याद रहे कि आवेदन केवल आनलाइन ही किये जा सकते हैं. ये आवेदन 19 दिसंबर से प्रारंभ हो चुके हैं.

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिये सबसे पहले बिहार अर्बन डेवलेपमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें जिसका पता है – www.urban.bih.nic.in

यहां आपको आनलाइन अप्लाई करने का लिंक मिल जायेगा, जब उस पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुल जायेगा, जहां आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा. याद रखें बिना रजिस्ट्रेशन के प्रकिया आगे नहीं बढ़ेगी. जब आप रजिस्ट्रेशन करा लेंगे तो आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा. इसके लिये जरूरी है कि वैलिड मोबाइल नंबर का ही प्रयोग करें. जब लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाये उसके बाद इसी की सहायता से आपको अप्लीकेशन भरना होगा.

अगर आपका इन पदों पर चयन होता है तो लगभग 27,000 रुपये महीने की सैलरी आपको मिलेगी. इन पदों के चयन में स्टेट गवर्नमेंट का आरक्षण नियम लागू होता है. इसलिये चयन उसी के अनुरूप होगा. चयन का आधार मेरिट लिस्ट है. किसी प्रकार की कोई परीक्षा आपको नहीं देनी है. दूसरी अच्छी बात यह है कि इन आवेदनों के लिये कोई शुल्क भी नहीं भरना है. तो देर किस बात की, तुरंत करें आवेदन.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget